1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव: भगवान की मूर्तियों की शोभायात्रा एवं स्वागत समारोह संपन्न
खरगोन :
1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आगामी वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार, 6 अप्रैल को भगवान की प्रतिमाओं की शोभायात्रा एवं स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के प्रदीप जैन, अरुण धनोते और अनिल जैन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्रीमान सुरेंद्र कुमार जैन एवं श्रीमती स्वर्णलता जैन ने अपने सुपुत्र सौरभ जैन और पुत्रवधु स्नेहा जैन के साथ सभी प्रतिमाओं के, पुण्यार्जक परिवारों और समाज के गणमान्य जनों को अपने निवास पर आमंत्रित किया था।

प्रातः उनके निवास से एक भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई, जिसमें सजी हुई बग्गी में भगवान की प्रतिमाएं एवम पुण्यार्जक परिवार सम्मिलित हुए। यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई जैन मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में इंद्र-इंद्राणी, दानदाताओं एवं मंदिर के लिए प्रकाश व्यवस्था हेतु सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय जैन समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे एवम आयोजन में सम्मिलित होकर अनुमोदना की।
समिति की और से भव्य आयोजन हेतु श्रीमान सुरेंद्र कुमार जैन और उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवम उनकी अनुमोदना की गई। समारोह के अंत में सभी के स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मीडिया कमेटी की श्रीमती नेहा अरिहंत जैन ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों को वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव, शोभायात्रा और स्वागत कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
डेविड जैन से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



