जैन समाज में हर्ष की लहर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने किया श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन मुख्यमंत्री का जैन समाज ने जताया आभार

धर्म

जैन समाज में हर्ष की लहर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने किया श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन मुख्यमंत्री का जैन समाज ने जताया आभार
जैन समाज के द्वारा विभिन्न माध्यमों से काफी लंबे समय से राज्य में जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन की मांग अनवरत रूप से की जा रही थी आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन की घोषणा कर जैन समाज की मांग को पूर्ण किया तो सकल जैन समाज राजस्थान में हर्ष की लहर छा गई।

 

 

धर्म जागृति संस्थान के प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन की घोषणा करते ही जैन समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री महोदय का आभार प्रकट किया। धर्म जागृति संस्थान के द्वारा आचार्य वसुनंदी मुनिराज के सानिध्य में महावीर जी में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में यह मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई थी और उसके बाद ज्ञापन, मांग पत्र, मेल आदि के माध्यम से प्रेषित किए गए तो वही पूज्य मुनि काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या होने पर जैन समाज ने संपूर्ण भारतवर्ष में प्रत्येक राज्य में जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन की मांग की जिसे अति शीघ्र राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पूर्ण किया है इस अवसर पर जैन समाज की सभी संस्थाओं ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए जैन श्रावक श्राविकाओं को बधाई दी है। श्रमण संस्कृति बोर्ड बनने से जैन धरोहरों की सुरक्षा,समाज के उत्थान,साहित्य का प्रकाशन ,सन्तो की चर्या के पालन में सहयोग प्राप्त होगा। धर्म जागृति संस्थान कामां के अध्यक्ष संजय सर्राफ, युवा परिषद के अध्यक्ष मयंक जैन सहित जैन समाज ने आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

              अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *