जैन संस्कृति बोर्ड के गठन होने के बाद कामा में हर्ष की लहर एवं खुशी में मिठाई बांटी गई
कामा
राजस्थान सरकार द्वारा जैन समाज के संरक्षण एवं पुरातात्विक धरोहर के पुनरुत्थान एवं जैन समाज की उचित मांगों के लिए राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में जैन संस्कृति बोर्ड की स्थापना कर दी है जिसको लेकर समस्त जैन समाज में हर्ष की लहर है वह सभी जन द्वारा श्रीमान अशोक गहलोत को बधाई प्रेषित की जा रही है । कामा की युवा शक्ति ने मुख्यमंत्री को बधाई प्रेषित की एवं खुशी में मिठाई बाटी और एक दूसरे से खुशी का इजहार किया वह माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार श्रीमान अशोक गहलोत का आभार प्रेषित किया। श्रीमान संजय जैन बड़जात्या ने कहा कि इस कदम के बाद जैन समाज एक उन्नत बनकर सामने आएगा और समाज को एक नई दिशा मिलेगी जिसका जैन समाज सदा सदा ऋणी रहेगा।
जैन समाज के धरोहरों के संरक्षण संवर्धन एवं संतों की चर्या का निर्बाध पालन हो सकेगा। इस अवसर पर धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष संजय सर्राफ, युवा परिषद अध्यक्ष मयंक जैन,आकाश जैन, नीरज जैन, अशोक जैन गौरीशंकर प्रधान उपस्थित रहे।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज मंडी की रिपोर्ट
