इंसान को अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों और भगवान के लिए जीना चाहिए सुधासागर महाराज

धर्म

इंसान को अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों और भगवान के लिए जीना चाहिए सुधासागर महाराज
पृथ्वीपुर
नगर में पूज्य मुनि पुंगव सुधासागर महाराज सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का गुरुवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर मांगलिक उद्बोधन में पूज्य श्री ने कहा की वह व्यक्ति कौन है जिसने अपना मकान बनाते समय अपने रिश्तेदारों,पड़ोसियों, आपसीमेलजोल रखने वाले लोगों औरअपने गुरु को बुलाया है। अपनामकान बनाते समय बहुत से लोगइन्हें बुलाते हैं और लोग खुश भीहोते हैं। लेकिन मंदिर बनाते समयजो खुशी इंसान को होती है उस
खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि इंसान कोअपने लिए नहीं बल्कि दूसरों औरभगवान के लिए जीना चाहिए। यदि आपके कार्य से दूसरे काभला होता है तो इससे अच्छी कोईबात नहीं हो सकती है। हमारे मनके अंदर यह भावना होनी चाहिएकि मेरे अलावा दुनिया का हर व्यक्ति सुखी हो।

पृथ्वीपुर नगर में चल रहे पंचकल्याण महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का गजरथ फेरी के साथ समापन हुआ फेरी पृथ्वीपुर के चंद्रप्रभजिनालय पहुंची। जहां पर जिनबिंबों की प्रतिष्ठा की गई है उन्हें यथास्थान विराजमान किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *