आपके घर या मन्दिर मे साधु आये या ना आये, आपको तैयारी तो हमेशा रखनी होगी- मुनी श्री सुधासागर महाराज

धर्म

आपके घर या मन्दिर मे साधु आये या ना आये, आपको तैयारी तो हमेशा रखनी होगी- मुनी श्री सुधासागर महाराज

आगरा,
, श्री महावीर दिगम्बर जैन इन्टर कालेज हरीपर्वत परिसर पर वर्षायोग कर रहे प्रमुख दिगम्बर जैन सन्त निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज ने अपनी प्रवचन सभा मे आहार दान के महत्व के ऊपर बोलते हुये कहा कि मुनिराज को नमोस्तु तो हर चलता फिरता करता है, परन्तु असली नमोस्तु तो वह है जो नवधाभक्ती के समय पडगाहन करते हुये होता है! उन्होने चौका लगाने का महत्व बताते हुये कहा कि चौका लगाकर, मात्र पढगाहन पर खडे होने से ही 75% अंक श्रावक के खाते मे आ जाते हैं, चाहें मुनिराज आये य नहीं आयें! उन्होने बताया कि बिना नवधा भक्ती कीये जो लोग चौको मे आकर हथेली मे ग्रास रखना चाहते हैं, उन्हे मात्र 25% अंक समान ही पुण्य मिलता है!

 

 

उन्होने हर श्रावक और हर मन्दिर को आव्हान कीया कि अगर घर बना रहे है, तो एक कक्ष साधु के आहार देने योग्य बनायें और अगर मन्दिर बना रहे हैं तो साथ मे साधु के लीये सन्तशाला और साधु के साथ आने वाले भक्तो के लीये धर्मशाला तो अवश्य बनानी चाहिए! साधु आये य न आये परन्तु हमे अपने घर और मन्दिर मे व्यवस्थायें हमेशा तैयार रखनी चाहीये क्यों कि बरसात का, हवा का, कर्म का और साधु के आने का कभी भी पता नही चलता!

मनोज कुमार जैन बाकलीवाल, कमलानगर, आगरा से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *