पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ने आज ऋषभ विहार दिल्ली में अपने प्रवचनों में कहा की श्रावकों को धर्म की रक्षा के लिए हर सम्भव कार्य के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सात प्रमुख मांगे भी रखी
1. जैन चल-अचल तीर्थों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित हो
2. सल्लेखना-संथारा पर प्रोपेगेण्डा बंद हो
3. जैन कल्याण बोर्ड -जैन श्रमणआयोग बने
4. संतों को लंबे विहार में रूकने की व्यवस्था हो
5. UCC (समान नागरिक सहिंता) मंजूर, बशर्ते दिगंबर चर्या आगमानुसार चलती रहे
6. विहार-प्रवास में संतों की पूर्ण सुरक्षा हो
7. हाइवे सड़कों पर सफेद पट्टी 4 इंच की जगह 8 इंच अर्थात दोगुनी चौड़ी हो।
संकलन:- संजय जैन बड़जात्या कामां अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी