17 जुलाई सोमवार को मोन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगा जैन समाज रामगंजमंडी

धर्म

17 जुलाई सोमवार को मोन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगा जैन समाज रामगंजमंडी
रामगंजमंडी
कर्नाटक राज्य की बेलगामी जिले के चिकोड़ी तालुक में नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर विराजमान गणधराचार्य 108 कुंथुसागरजी महाराज के शिष्य जैन आचार्य पूज्य श्री 108 कामनंदी जी महाराज का 5 जुलाई 2023 की रात्रि को 10:00 बजे अपहरण हुआ एवं बाद में उनकी निर्मम हत्या कर हत्यारों ने शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर बोरवेल में डाल दिए।

 

 

इस घटना से भारत के जैन समाज के लोगों में दुख एवं रोष व्याप्त है, पूरे भारत में जैन समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इसी क्रम में रामगंज मंडी की पूरी जैन समाज की ओर से 17 जुलाई 2023 सोमवार को प्रातः 10:00 बजे मोन विरोध जुलूस निकाला जाएगा। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष अजित कुमार सेठी, महावीर दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष महेंद्रकुमार ठोरा, श्वेताबर जैन मंदिर के अध्यक्ष राजकुमार पारख स्थानक श्रीसंघ के मंत्री अजीत पारख ने बताया की 17 जुलाई 2023 को सुबह 10:00 बजे पूरे जैन समाज के भाई बहन बच्चे बाजार नंबर 1 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में एकत्रित होंगे। एवं वहा से मौन जुलूस निकाला जाएगा। जो बाजार नंबर 5, बाजार नंबर 2, बाजार नंबर चार से होकर पुलिस थाने तक जावेगा, जहां प्रशासन को भारत के प्रधानमंत्री एवं कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

 

ज्ञापन में पूज्य आचार्य श्री 108 काम कुमार नंदी महाराज की हत्या का शीघ्र खुलासा करने निर्मम हत्या का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में रखने एवं कर्नाटक और पूरे भारत में जैन धर्म जैन तीर्थ व संतो की सुरक्षा हेतु जैन संरक्षण बोर्ड की स्थापना की मांग की जावेगी।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *