अपने मन को छोटा मत होने दो, क्योंकि मन छोटा होगा तो बड़ा मकान भी छोटा पड़ जाएगा प्रज्ञा सागर महाराज
झालावाड़
परम पूज्य आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज ने झालावाड़ में रविवार को भीमसिंह जी की हवेली में मंगल प्रवचन में लोगों को प्यार से रहने एवम एकजुट रहने पर जोर दिया।
महाराज श्री ने कहा कि मकान छोटा पड़ रहा है बड़ा बनाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मन छोटा हो रहा है इसीलिए मकान बड़ा बनाने की जरूरत पड़ रही है यह गलत है। अपने मन को छोटा मत होने दो क्योंकि मन छोटा होगा तो बड़ा मकान भी छोटा पड़ जाएगा, लेकिन मन विराट होगा तो छोटा मकान भी बड़ा नजर आएगा। इसलिए अपने मन को छोटा मत होने दो।










महाराज श्री ने कहा कि सभी लोगों से प्रेम करो क्योंकि जो घृणा के साथ जिएगा वह भी घृणित होगा। इसीलिए हमें किसी से भी घृणा नहीं करनी है। जिन लोगों से आपने रिश्ते बनाए थे, जिन लोगों से अपने हाथ मिलाया। आपने जिनसे संबंध बनाया था वह आज टूट चुके हैं या टूटने की कगार पर है।
इसकी मुख्य वजह हमारे मन की घृणा। मां बेटे, भाई भाई, भाई बहन वह बाप बेटे में प्रेम कम हो रहा है तो यह चिंता और मनन का विषय है। प्यार कम क्यों हो रहा है? अगर यहां प्यार होगा तो रिश्ते मजबूत होते।
आचार्य श्री ने कहा जिनका मन विराट होता है वह सबको अपने अंदर समाहित कर लेता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
