णमोकार मंत्र विश्व का सबसे शक्तिशाली मंत्र है मुनि श्री भाव सागर महाराज

धर्म

णमोकार मंत्र विश्व का सबसे शक्तिशाली मंत्र है मुनि श्री भाव सागर महाराज
घाटोल
घाटोल नगर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 भाव सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में णमोकार मंत्र को विश्व का सबसे शक्तिशाली मंत्र बताते हुए कहां की इस पर विशेष जानकारी देते हुए बताया कि 1997 में जिनेवा के अंदर विश्व शांति मंत्र की उपाधि मिली हुई है। इसके प्रभाव से कैंसर जैसे अनेक रोग समाप्त हो जाते हैं।

 

 

 

गुणवान व्यक्ति के बारे में बताते हुए उन्होंने गुणवान व्यक्ति की पहचान बताई कि गुणवान व्यक्ति विवेकवान होता है। भक्ति आराधना करने से अतिशय घटित हो जाते हैं। उन्होंने कहा की दौड़ना है तो सिंह की तरह दौड़ो। उन्होंने कहा कि भगवान के करीब होता है वह कभी गरीब नहीं होता उन्होंने इस बात की भी सीख दी दान देने के बाद सही समय पर दे देना चाहिए अन्यथा निर्माल्य का दोष लगता है। और बहुत सी बीमारिया हो जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आगे की पीढ़ी पूजन अभिषेक करती है तो आपको भी आगे लाभ मिलेगा। अच्छे कार्य करते समय विघ्न तो आते हैं लेकिन उसकी चिंता ना करते हुए अच्छे कार्य करते हुए जाना है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *