जैन साध्वी जिनशिशु प्रज्ञाश्री जी महाराज साहब का संघ सहित नगर आगमन 12को
रामगंजमंडी
12nov की प्रातः बेला में जैन साध्वी जिन शिशु प्रज्ञा श्री जी महाराज नो साध्वियों के साथ रामगंजमंडी पधार रही हे ।
यह जानकारी श्री संघ के राजकुमार पारख लिटिल भाई ने दी।
आपको बता दे विगत 25 वर्ष पूर्व इनका नगर में वर्षायोग हुआ था जिसमें महती धर्म प्रभावना हुई थी और भगवान नेमीनाथ की नाटिका का मंचन भी किया गया था। पूज्या साध्वी प्रवर द्वारा ही रामगंजमंडी की बेटी निर्मला डागा को दीक्षा प्रदान की हैं। जो अब साध्वी के रूप में धर्म साधना कर आत्मकल्याण की और अग्रसर है। जिन्हे साध्वी प्रमुदिताश्री के रूप में जाना जाता है।
जानकारी अनुसार पूज्य साध्वी संघ का विहार 10 नवंबर को दोपहर में भानपुरा से होगा वह रात्रि विश्राम सोजतिया कॉलेज पर होगा
11 नवंबर को प्रातः संधारा ग्राम में आगमन होगा मध्यान्ह बेला में संधारा से बिहार होकर रात्रि विश्राम उंडवा में होगा। व 12 नवम्बर को प्रातः रामगंज मंडी मैं नगर आगमन होगा आदर्श विद्या मंदिर से शोभायात्रा के रूप में उनकी मंगल अगवानी की जाएगी व नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए उन्हें जैन श्वेतांबर मंदिर बाजार नंबर 3 लाया जाएगा उनकी अगवानी के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
