पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज संघ सानिध्य में भगवान मुनिसुव्रत नाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया

धर्म

पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज संघ सानिध्य में भगवान मुनिसुव्रत नाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया

किशनगढ़

पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज संघ सानिध्य में शुक्रवार की बेला में भगवान मुनीसुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया गणिनी आर्यिका 105 सरस्वती माताजी संघ, गणिनी आर्यिका 105 यशस्विनी मति माताजी, के संघ सानिध्य में 20 वे तीर्थंकर भगवान मुनीसुव्रत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया।

 

 

 

आरके कम्युनिटी सेंटर में आयोजित आयोजन में सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक शांति धारा की गई साथ ही संगीतमय पूजन से वातावरण भक्ति से ओतप्रोत रहा।

 

शुद्ध जैन भोजन के साथ यात्रा

पूज्य मुनि श्री हितेंद्र सागर महाराज द्वारा निर्वाण कांड का उच्चारण अपने श्री मुख से किया उसके बाद भगवान के जयकारों आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज की जय कारों के बीच भक्ति से ओतप्रोत होकर भक्तों ने निर्वाण लाडू समर्पित किया।

इस आयोजन का कुशल निर्देशन पंडित श्री कुमुद सोनी द्वारा किया गया धर्मनगरी किशनगढ़ में सप्त दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन भी किया जा रहा है। पूजन के बीजाक्षरो का वाचन करते हुए अर्ध समर्पित किए गए। संध्या बेला में भक्ति में झूमते गाते 20 दीपको से अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला महासभा द्वारा मंगल आरती की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद पाटनी, विजय कासलीवाल, गौरव पाटनी, सुभाष वेद, विकास छाबड़ा, मुकेश पापड़ीवाल, मुकेश पाडया, महेंद्र बाकलीवाल सहित समस्त समाज जन मौजूद रहे।

 

 

प्रचार मंत्री गौरव पाटनी राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *