ग्लोबल महासभा के मीडिया प्रभारी अमित हरसोला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जैन संत काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की
भानपुरा
कर्नाटक के बेलगांव जिले में जैन मुनि कामकुमार नंदी जीमहाराज की हत्या कर उनके टुकड़ों को अपराधियों ने काटकर फेंक दिया परम पूज्य आचार्य श्री कामकुमार नंदी जी महाराज की हत्या दुखद ही नही अति दुखद घटना है ऐसा लगता है की अति घोर कलयुग आ गया है।
अहिंसा के अनुयायी और निस्पृही होकर स्वयं और पर के कल्याण में जो अपना जीवन व्यतीत करते हैं ऐसे संतो के साथ भी ऐसी निर्मम घटना घट जाती है इससे बड़ी शर्मनाक घटना तो कोई हो ही नहीं सकती हैं। भारतवर्ष की संपूर्ण अहिंसामयी जैन समाज में आज घोर शोक की लहर व्याप्त है और सभी में इस बात का रोष भी है।
परम पूज्य आचार्य श्री काम कुमार नंदी की हत्या कोई सामान्य घटना नहीं है यह तो असाधारण घटना है। इसको लेकर दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के
मीडिया प्रभारी अमित हरसोला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिससे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं घटित ना हो।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
