श्री मज्जिनेद्र जिनबिम्ब दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहण ध्वजारोहण विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव संपन्न रामगंजमंडी के भक्तो की भी उपस्थिति रही

धर्म

श्री मज्जिनेद्र जिनबिम्ब दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहण ध्वजारोहण विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव संपन्न रामगंजमंडी के भक्तो की भी उपस्थिति रही

सारोलाकलां

हाड़ौती की पावन धरा पर झालावाड जिले में स्थित सारोलाकलां ग्राम मे श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे दो दिवसीय भव्य श्री मज्जिनेद्र – जिनबिम्ब दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण, ध्वजारोहण व विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव 20 जून व 21 जून 2023 को भव्यता के साथ परमपूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी के आशीर्वाद एवं पूज्य मुनि पुंगव 108सुधासगार महाराज की प्रेरणा से सानंद संपन्न हुआ।
आयोजन की समस्त मांगलिक क्रियाएं पंडित श्री सुरेश भैया एवं रामगंजमंडी के आकाश एवं प्रशांत आचार्य व प्रेरणादायिनी बाल ब्रह्मचारिणी गीता दीदी के कुशल निर्देशन मे भव्यता के साथ सम्पन्न हुई। इस आयोजन मे नीलेश जैन एंड पार्टी अपनी स्वर लहरिया बिखेरी।

 

 

 

सकल दिगम्बर जैन समाज सारोलाकलां के अध्यक्ष पदम जैन एवं आयोजन के संयोजक प्रकाश जैन व विनोद सुरलाया ने बताया कि दो दिन के महामहोत्सव मे 20जुन 2023 की प्रातः कालीन मंगल बेला मे मंगलाष्टक अभिषेक- शातिधारा, मंगल घटयात्रा, ध्वजारोहण स्थल पर पूजन एवं ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण बसंतीलाल विमला बाई घाट का बराना वाले दादाबाड़ी कोटा के कर कमलों से संपन्न हुआ। इसी क्रम में मंदिर शुद्धि, मंडल शुद्धि, वेदी शुद्धि, शिखर शुद्धि, संस्कार आदि, मंडप प्रतिष्ठा, मंडल प्रतिष्ठा,वेदी प्रतिष्ठा, शिखर प्रतिष्ठा, शिखर प्रतिष्ठा संस्कार आदि क्रिया एवमपात्र शुद्धि, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, यागमंडल विधान, मंगल कलश स्थापना, शांति कलश स्थापना, अखण्ड दीप स्थापना, तत्पश्चात् श्री यागमण्डल विधान हुआ और सायंकाल बेला मे भव्य आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

21 जून 2023 की प्रातः बेला मे मंगलाष्टक, दिग्वंधन, रक्षामंत्र, शांतिमंत्र, अभिषेक, शांतिधारा पूजन, विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ (हवन) तत्पश्चात् जिनविम्ब स्थापना, कलशारोहण,शिखर पर ध्वजारोहण आदि सम्पन्न हुआ।

 

 

इस आयोजन में रामगंजमंडी की नगर के भक्तों ने भी जमकर धर्म लाभ लिया एवं बस द्वारा सारोला पहुंचकर भक्ति के गंगा में डुबकी लगाई। रामगंजमंडी नगर के भक्तों ने वहां के आयोजन व अलौकिक प्रतिमा के दर्शन कर बताया कि मन गदगद भावों से भर गया और सारोला समाज की सराहना की। इस अवसर पर स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया।आयोजन कमेटी ने सभी के सहयोग का आभार जताया

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *