मुनिश्री विमलसागर महाराज संघ के नगर प्रवेश में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब_

धर्म

मुनिश्री विमलसागर महाराज संघ के नगर प्रवेश में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब_

घाटोल

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्रीविमल सागर जी, अनंत सागर जी,धर्म सागर जी,भाव सागर जी के आज मंगल प्रवेश के दौरान संपूर्ण नगर में भक्तों मैं भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा वहीं जहां इन संतों के नगर आगमन के साथ ही नंदीश्वरद्वीप की रजत जिन मंदिर के साथ ही 52 जिन प्रतिमा का नगर आगमन से भक्तों में उत्साह उमंग एवं भक्ति का ज्वार उम्र पड़ा जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों एवं महिलाओं में भी पूर्ण भक्ति भाव से नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया वही आज प्रातः मुनि संघ देवदा से विहार करते हुए घाटोल नगर के समीप आचार्य विद्यासागर महाराज के कीर्ति स्तंभ के समीप जैसे ही पहुंचे वहां पहले से आगमन से तैयार जैन समाज के संपूर्ण जनमानस ने श्रीफल भेंट करते हुए मुनि संघ को नगर प्रवेश करने का निवेदन किया गया तत्पश्चात मुनि संघ नगर में संचालित आचार्य विद्यासागर विद्यालय का अवलोकन किया गया और नगर की ओर प्रस्थान किया ।

 

 

जहां पर संपूर्ण नगर में भव्य स्वागत द्वार के साथ ही जैन धर्म की पताका प्रत्येक घर के बाहर लहरा रही थी मुनि संघ के स्वागत मैं आतुर थी वहीं दूसरी ओर नगर की महिलाएं और बालिका देश के विभिन्न प्रांतों की साड़ियां पहनकर एवं उनकी वेशभूषा धारण कर कर बंगाली, मराठी, केरला इत्यादि प्रांतों की नृत्य के माध्यम से सुंदर और मनमोहक झलकिया पेश करते हुए नृत्य कर रही थी वही नगर के युवा रंग बिरंगी साफे में और सफेद कुर्ते में नृत्य करते हुए आगमन की शोभा बढ़ा रहे थे जैसे ही मुनि संघ का प्रवेश घाटोल के प्रमुख मार्गो से होते हुए नगर के प्राचीन जिनालय वासुपूज्य मंदिर में पहुंचा तो वहां चारों ओर जैन धर्म की जय जय कार के नारों से गगन गुंजायमान हो उठा तत्पश्चात जिन दर्शन के उपरांत संघ नगर में स्थित विवेक विद्या विज्ञान संत भवन पहुंचा जहां धर्म सभा में तब्दील हो गया।

 

वहां पर आचार्य श्री विद्यासागर जी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जहां सर्वप्रथम मध्य प्रदेश से आई नंदीश्वर दीप के 52 जिन प्रतिमाओं का अभिषेक एवं शांति द्वारा की गई। जिसमें शांतिधारा करने का सौभाग्य जोधावत रुपेश एवं सननी भाई के परिवार को प्राप्त हुआ और जिनवाणी भेंट करने का व पाद प्रक्षालन का सौभाग्य मुंगाणिया राजेंद्र कुमार, लालावत अजित,दोषी दीपक कुमार, के परिवारों को प्राप्त हुआ ।

 

   

तत्पश्चात आचार्य विद्यासागर जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना की गई जिस महिला मंडल द्वारा जल, चंदन अक्षत पुष्प नेवेद के थाल सजाकर नृत्य करते हुए समर्पित किए वही धर्म सभा में मुनि विमल सागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया कार्यक्रम के अंतर्गत जैन समाज के जैन युवा संगठन, महिला मंडल, बालिका मंडल, आदिनाथ महिला मंडल, के साथ युवाओं के विभिन्न विभिन्न ग्रुप उपस्थित थे वही कार्यक्रम में घाटोल के साथ खमेरा, सेनावासा ,नरवालि, बागीदौरा, चंदू जी का गड़ा के साथ ही घाटोल नगर सेठ राजमल सेठ ,झिणोदोर कमेटी के अध्यक्ष भानु भाई कोठारी मुनि त्यागी कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, आदिनाथ दिगंबर जैन कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, अहिंसा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नोहरा कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ,संत भवन कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं समाज सुधार कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के साथ ही समाज के गणमान्य जन उपस्थित थे

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *