दीक्षा दिवस महोत्सव के अंर्तगत होगा भक्तामर महार्चना का आयोजन
गुन्सी
श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ, गुन्सी (राज.) में विराजमान गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने प्रवचन देते हुए कहा कि – मनुष्य के पास सबसे बड़ी पूंजी अच्छे विचार हैं।








क्योंकि धन और बल किसी को भी गलत राह पर ले जा सकते हैं किन्तु अच्छे विचार सदैव अच्छे कार्यों के लिये ही प्रेरित करेंगे। इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है उसका बुरा दिमाग। क्योंकि वो उन समयों को पकड़-पकड़ कर लाता है जो तकलीफ देने में कारण बनते है। तारीफ चेहरे की नहीं चरित्र व विचारों की होनी चाहिए। क्योंकि अच्छा चेहरा बनाने में चंद मिनिट लगते है लेकिन अच्छा चरित्र व विचार बनाने में पूरा जीवन लगता है।
आगामी 25 फरवरी 2024 को गुरुमां का 30वाँ दीक्षा दिवस महोत्सव मनाया जायेगा। इसी अंतर्गत आ. विद्यासागर जी महाराज के प्रति अंतरराष्ट्रीय सामूहिक विनयांजलि सभा का आयोजन होगा। तत्पश्चात् संगीतमय भक्तामर महार्चना का आयोजन कराया जावेगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
