अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान शाखा जोधपुर द्वारा राजस्थान में जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन को लेकर मांग का ज्ञापन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर जोधपुर को गुरुवार 20 अप्रैल को सौपा गया

धर्म

अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान शाखा जोधपुर द्वारा राजस्थान में जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन को लेकर मांग का ज्ञापन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर जोधपुर को गुरुवार 20 अप्रैल को सौपा गया

जोधपुर
अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान शाखा जोधपुर द्वारा राजस्थान में जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन को लेकर मांग का ज्ञापन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर जोधपुर को गुरुवार 20 अप्रैल को सौपा गया। इसी क्रम में समग्र जैन समाज संस्थान ने भी ज्ञापन दिया।

 

 

 

 

जोधपुर इकाई के अध्यक्ष दौलत जैन ने बताया कि ज्ञापन में राज्य सरकार से अल्पसंख्यक जैन समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अतिशीघ्र जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जैन बोर्ड का गठन जैन अनुयायियों के हितों की रक्षार्थ,जैन धर्म के संरक्षण सवर्धन के साथ साथ जैन सन्तो की चर्या के पालनार्थ अति आवश्यक है।

 

धर्म जागृति संस्थान जोधपुर के संरक्षक अरविंद सेठी ने बताया कि 16 अप्रैल को महावीरजी में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में आचार्य वसुनंदी महामुनि राज के उपस्थिति में एक स्वर से जैन श्रमण संस्कृति गठन की मांग की गई थी । इस अवसर पर धर्म जागृति संस्थान जोधपुरके अध्यक्ष दौलत जैन मंत्री संदीप जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जैन उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन कोषाध्यक्ष राजन जैन एवं संरक्षक अरविंद सेठी उपस्थित रहे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *