तीर्थों की रक्षा के लिए समाज का प्रत्येक व्यक्ति आगे आए-आचार्य द्वय का भव्य ताजगंज में मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

धर्म

तीर्थों की रक्षा के लिए समाज का प्रत्येक व्यक्ति आगे आए-आचार्य द्वय का भव्य ताजगंज में मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

आगरा-

अंकलीकर परम्पराचार्य आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री सुरत्नसागर जी महाराज ससंघ का सोमवार प्रातः बगदा स्थित चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, ताजगंज में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।मार्ग में स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने जयघोष,पुष्पवर्षा एवं आरती के साथ दोनों आचार्य संघ का भावपूर्ण स्वागत किया। ताजगंज जैन मंदिर पहुंचने पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुचरणों में विनय अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

 

 

 

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री सुरत्नसागर जी महाराज ने कहा कि चल तीर्थ मुनि-आर्यिका संघ और अचल तीर्थ सम्मेद शिखरजी, गिरनारजी आदि) दोनों ही जैन धर्म की अमूल्य धरोहर हैं। इनकी सुरक्षा केवल कुछ लोगों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने आह्वान किया कि हर श्रद्धालु तन, मन और धन से तीर्थ संरक्षण के अभियान में सहभागी बने, तभी आने वाली पीढ़ियां भी इन पवित्र तीर्थों का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।परम्पराचार्य आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि तीर्थ रक्षा केवल श्रावकों का कार्य नहीं है, बल्कि श्रमण परम्परा को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रभावक संतों को अपने चातुर्मास तीर्थक्षेत्रों पर करने चाहिए। इससे तीर्थों की सुरक्षा सुदृढ़ होगी धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी तथा तीर्थों के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।धर्मसभा में भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी उत्तरांचल के अध्यक्ष श्री जवाहरलाल जैन (गाजियाबाद) एवं महालक्ष्मी चैनल, दिल्ली के श्री शरद जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

श्रद्धालुओं ने दोनों आचार्यश्री के मंगल प्रवचनों का लाभ लेकर तीर्थ संरक्षण का संकल्प भी लिया।धर्मसभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया|मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को प्रातः 6 बजे आचार्य संघ का मंगल विहार छीपीटोला के लिए होगा|जहां चातुर्मास हेतु विराजमान मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज ससंघ के साथ दोनों आचार्यों का भव्य मंगल मिलन होगा। इसके उपरांत प्रातः 8:15 बजे निर्मल सदन में संयुक्त धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर संजय बाबू जैन,विजय जैन योगेश जैन,विनय जैन,जगदीशप्रसाद जैन,राकेश जैन पर्दे,पवन जैन,मीरा जैन,रुपा जैन,पूनम जैन,ऋतु जैन समस्त ताजगंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *