आचार्य श्री सौरभसागर महाराज का मंगल आगमन 24 अप्रेल को आगरा में प्रवेश की संभावना
आगरा
दिगम्बर जैनाचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज संभावित आगरा नगर में 24 अप्रेल मंगल आगमन होगा।
मिली जानकारी अनुसार संस्कार प्रणेता ज्ञानयोगी आचार्य श्री सौरभसागर महाराज, जैन तीर्थ शौरीपुर से विहार करते हुये फतेहाबाद की तरफ से आगरा की और कदम बढ़ा रहे हैं, उनका आगरा मे 24 अप्रैल तक मंगल प्रवेश संभावित है!
आगरा मे शमशाबाद रोड पर बगदा मे नवीन जिनालय का शिलान्यास 28 अप्रैल को उनके सानिध्य मे होगा, तदोपरान्त 29 अप्रेल को राहुल विहार, छीपोटोला होते हुये एम डी जैन हरीपर्वत आगरा मे भव्य मंगल प्रवेश होगा!
संकलित जानकारी अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
