इंसान को इंसान बनाना सिखाएं सुनील सागर महाराज
दूदू
परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में वर्तमान परिपेक्ष पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नीम के पेड़ कम होते जा रहे हैं, और घरों में कड़वाहट बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि जब किताबें सड़क पर बिकना शुरू हो जाएगी और जूते शोरूम में बिकना शुरू हो जाएंगे तो समझ लेना की उस समय इंसान पूर्ण रूप से अज्ञानी हो गया है, वर्तमान में धीरे-धीरे इसका प्रचलन भी बढ़ता जा रहा है। लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करने लगते हैं, पूजा पद्धति को लेकर झगड़ा करने लगते हैं, झगड़े से कभी भी धर्म का विकास नहीं हो सकता। सच्चा धर्म वह है जो इंसान को इंसान बनना सिखाएं।

आचार्य श्री ने कहा कि संसार में ऐसे मजहब की आवश्यकता है जो इंसान को मात्र इंसान बनना सिखाएं, और उसमें दया करुणा की भावना को विकसित करें तभी वर्तमान में इस संसार का भला हो सकता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
