महाराष्ट्र के मूर्तिजापुर तहसील के माणा गांव में खुदाई के दौरान लगभग 1700 वर्ष प्राचीन तीन मनोहारी तीर्थंकर दिगंबर प्रतिमाएं प्राप्त
माना (कुरूम)
अमरावती से मात्र 45 किमी की दुरी पर स्थित माना (कुरूम)* गांव मे खुदाई के दौरान प्राप्त हुई 3 तीर्थंकर दिगंबर प्रतिमाये.
जिनमे देवधिदेव श्री 1008 सम्भवनाथ स्वामी श्री 1008 नेमीनाथ स्वामी. (तीसरी प्रतिमा जी चिन्ह स्पस्ट ना होने की वजह से पहचान मुश्किल हो रही है।

संभावना है की श्री 1008 आदिनाथ स्वामी या श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ स्वामी की हो सकती है.) सभी तीनो प्रतिमाये काले पाषाण से बनी हुई है एवं ऐसा प्रतीत हो रहा है की जैसे चतुर्थकालीन भगवान हो ।

माना ये गांव अमरावती अकोला रोड पर है. यह प्रतिमाएं लगभग 1700 वर्ष प्राचीन है। तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमाएं। समूचे गांव में हर्ष व आनंद है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
