आने वाले समय में पौधों के बिना एक कदम चलने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है प्रज्ञा सागर महाराज
झालरापाटन।
पर्यावरण संरक्षण प्रणेता आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि आने वाले समय में पौधों के बिना एक कदम चलने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आचार्य ने रविवार को शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाडा में आयोजित पर्यावरण संरक्षण प्रवचन में कहा कि जिस तेजी से हमारे देश में प्रदूषण बढ़ रहा है उससे पर्यावरण की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती ही जा रही है और इसे देखते हुए आने वाले समय में हालात कितने भयावह हो जाएंगे इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

मानव जीवन के लिए पौधारोपण जरूरी है और उन्होंने पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए हर व्यक्ति को एक-एक पौधा अवश्य लगाने की सीख देते हुए कहा कि यह हमें जीवन के साथ एवं जीवन के बाद भी पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में सहायक साबित होंगे। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रिका की इस बारे में बहुत ही सार्थक पहल है और वह इसके माध्यम से लोगों में जागरूकता ला रहे हैं।



पेड़ पौधों से वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और इससे उस क्षेत्र में बरसात अच्छी होती है इसलिए अच्छी बरसात के लिए यह बहुत जरूरी है। धरती को हरा भरा बनाए रखने और प्रकृति को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सभी लोग अपने जीवन काल में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी उसकी पेड़ बनने तक नियमित रूप से देखभाल करें। कार्यक्रम का संचालन यशोवर्धन बाकलीवाल ने किया।

पर्यावरण यात्रा निकाली।
दिगंबर जैन समाज एवं शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के तत्वाधान में रविवार दोपहर 2 बजे शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से पर्यावरण यात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ा के साथ आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज संसंघ के सानिध्य में निकाली गई पर्यावरण यात्रा में दिगंबर जैन समाज के अलावा श्वेतांबर जैन समाज और अन्य समाज के लोग पर्यावरण का संदेश देते टीशर्ट पहनकर और महिलाएं हरे रंग की साड़ी में तथा बालिकाएं हरे वस्त्र में पर्यावरण बचाओ के नारे लगाते चल रहे थे। पर्यावरण यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई कल्पतरु पार्श्वनाथ नसिया पहुंची। जहां राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान की प्रेरणा के तहत कल्पतरू पार्श्वनाथ नसिया परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लगाकर युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी पौधारोपण करने के काम में एक साथ जुट गए। जिन्होंने अहिंसा परमो धर्म, जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक जैन धर्म का नाम रहेगा, आचार्य विद्यासागर महाराज का जयकारा लगाते हुए पेड़ लगाना है पर्यावरण बचाना है, पेड़ लगाओ सांस बचाओ संकल्प व पूरे जोश के साथ परिसर में फलदार, छायादार 700 पौधे लगाए।
नलिन जैन लुहाड़िया से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
