शहर के जैन मंदिरों में श्रद्धा भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा 3 अप्रैल को अहिंसा के प्रणेता भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव महावीर स्वामी के संदेश जिओ और जीने दो, जीव-दया के संदेश के साथ चौक जैन मंदिर से निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
भोपाल।
विश्व को जिओ और जीने दो का संदेश देने वाले अहिंसा के प्रणेता भगवान महावीर का जन्मकल्याणक श्रद्धा भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। शहर के मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा के साथ रोशनी की जा रही है। भोपाल जैन समाज की सर्वोच्च संस्था दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम होंगे। भगवान महावीर के संदेश- जीवदया को आत्मसात करते हुए धर्मावलंबी 04 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 01 अप्रैल को गौसेवा के साथ समाजजन करेंगे। समाज के लोग बृजमोहन रामकली गौसंरक्षण केन्द्र हलाली डैम जाकर गोवंश की सेवा करेंगे।
02 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संत भवन जैन मंदिर रोड पर होगा, जिसमें भोपाल के वरिष्ठ चिकित्सक विभिन्न रोगों की जॉंच के साथ चिकित्सा परामर्श देंगे।

प्रख्यात भजन गायिक खुशबू जैन की स्वर लहरियॉं गूजंेगी कीर्ति स्तम्भ परिसर पर
बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध भजन गायिका खुशबू जैन, मुम्बई की संगीत-संध्या का आयोजन कीर्ति स्तम्भ रोशनपुरा चौराहे पर सायं 7ः00 बजे होगा। खुशबू के साथ अहिंसा जैन सागर एवं साथी कलाकार भगवान महावीर के जीवन संदेश के साथ संगीतमय स्वर लहरियों के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे।

चौक जैन मंदिर से निकलेगी विशाल शोभा यात्रा*
03 अप्रैल भगवान महावीर जन्म कल्याणक के दिन चौक जैन मंदिर से प्रातः 7ः00 बजे विशाल शोभायात्रा निकलेगी। दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा, मंत्री मनोज आर.एम. ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया। परम्परानुसार 501 केसरिया ध्वज पताकाओं के तले आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनिश्री अजितसागर महाराज, मुनिश्री निर्दोषसागर महाराज, मुनिश्री निर्लोभसागर महाराज, मुनिश्री निरूपमसागर महाराज, एलक दयासागर महाराज, एलक विवेकानंदसागर महाराज के सानिध्य में विशाल शोभायात्रा में भगवान जिनेन्द्र के तीन रथ, जिसमें रजतमयी रथ। अश्व रथ और गज रथ के साथ चॉंदी की पालकी शामिल होगी, जिसमें भगवान महावीर और चौबीस तीर्थंकर भगवान की प्रतिमाएं श्रद्धा-भक्ति और आस्था का केन्द्र होंगी। शोभायात्रा में बारेलाल बैंण्ड नरसिंहगढ़, राजकमल शहनाई, जगदीश बैंण्ड के साथ समाज के युवा और युवतियों द्वारा संचालित दिव्यघोष भगवान महावीर के गुणों की वंदना करते हुए जयघोष करेंगे।
चौक युवा मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान महावीर की श्री महावीर जी तीर्थ क्षेत्र की भव्य झाँकी पीले वाला बाबा का प्रस्तुतिकरण होगा। पाठशाला के बच्चों द्वारा संचालित आचार्य विद्यासागर महाराज के संदेश गौसेवा, इंडिया नहीं भारत बोलो, हथकरघा भारत का स्वाभिमान और पर्यावरण की रक्षा का महत्व बताती हुई झाँकी विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा, मंत्री मनोज आर.एम. ने बताया शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रीमण्डल के सदस्यों के साथ, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।
अंशुल जैन प्रवक्ता दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट ने बताया की
शोभायात्रा में सभी मंदिर समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों के साथ विद्योदय युवा महासंघ, महिला मण्डल, सोशल ग्रुप, अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद, बहुमण्डल चौक, जिनवाणी वैयावृत्ति समिति, पाठशाला परिवार, महिला महासमिति, विभिन्न मंदिरों के दिव्यघोष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
पत्रकारवार्ता में प्रमुख रूप से पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा, मंत्री मनोज आर.एम., वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक जैन पंचरत्न, उपाध्यक्ष प्रदीप सोगानी, उपमंत्रीद्वय दिलीप जैन मिंगू, एडवोकेट नील चौधरी, विपिन जैन एमपीटी, संजय जैन मुंगावली, कोषाध्यक्ष हुकूमचंद जैन खलीचुनी, अंकेक्षक अरविंद जैन सी.ए., स्वागत मंत्री अमित जैन तड़ैया, ट्रस्टीगण, अशोक सर्राफ, विजय मोदी, प्रदीप जैन स्वीट्स, दिनेश जैन चायघर, ऋषभ जैन कोतवाली, विजित पाटनी, सचेन्द्र जैन गुड्डू, अरविंद जैन, सुनील जैन पब्लिशर्स, विनोद चौधरी अनुपम, प्रदीप जैन कुट्टु, राजीव मोदी, प्रसन्न नोहरकला, रितेश जैन नवकार, अमित जैन सुपर, नीतेश जैन मामा, एड. अभिषेकराज जैन, इंजी. अंकित जैन, अनुराग पवैया, अविचल जैन, सहित अनेक लोग मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
