3 संघों की सानिध्य्ता मिलेगी इस बार की महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव को!

धर्म

3 संघों की सानिध्य्ता मिलेगी इस बार की महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव को!

आगरा,

त्रिदिवसिय भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव एवं वार्षिक रथोत्सव को इस बार तीन तीन संघ- सर्वान्गभूषण आचार्य चैत्यसागर जी महाराज ससंघ, आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज की सूशिष्था गणनी आर्यिकारत्न आर्षमती माताजी व आर्यिका पुराणमती माताजी ( सुशिष्या आचार्य विद्यासागर संघ) एवं आर्यिका दिव्यमती माताजी ( सुशिष्या गणनी आर्यिकारत्न ज्ञानमती माताजी) का सानिध्य मिलने जा रहा है!

 

 

 

आचार्य श्री चैत्यसागर जी ससंघ 1 अप्रेल मध्यान्ह 2 बजे मोती कटरा से विहार कर मध्यान्ह 3 बजे तक एम डी जैन परिसर के सन्त निवास मे पधारेंगे, उधर दो माताजीयां जो डी ब्लाक कमलानगर मे विराजमान हैं, वे भी 1 अप्रैल को ही कमलानगर से मंगल विहार कर एम डी जैन पधारेंगी! 2 अप्रैल को आयोजित अर्हं ध्यानयोग, ध्वजारोहण , धर्मसभा आदि इन्ही दोनो संघो के सानिध्य मे होगी!

 

 

आर्यिकारत्न 105 आर्षमती माताजी जो कि छीपीटोला मे विराजमान हैं, वे 3 अप्रैल को छीपीटीला मे भगवान महावीर रथोत्सव प्रारम्भ करा कर बीच मे प्रात: 9.30 बजे विहार कर 10.30 बजे तक एम डी जैन पधारेगी!

 

 

दि.3 अप्रैल को सांय 4 बजे से सभी संघो के सानिध्य मे विशाल धर्मसभा होगी, सांय 5.30 श्रीजी के कलशाभिषेक एवं शान्थिधारा तदोपरान्त अग्रवाल दिगम्बर जैन महासभा की ओर से सभी का वात्सल्य भोज आयोजित रहेगा!
दि.4 अप्रैल को विशाल जिनेन्द् अर्चना मे भी इन्ही संघो की सानिध्यता रहेगी!

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *