आचार्य श्री सुनील सागर महाराज का प्रथम बार प्रवेश राजधानी दिल्ली में 30 मार्च को अभिनेता,राजनेता, मशहूर संगीतकार मनोज तिवारी ने भी मंगल आगमन में आने की सहमति प्रदान की

धर्म

आचार्य श्री सुनील सागर महाराज का प्रथम बार प्रवेश राजधानी दिल्ली में 30 मार्च को अभिनेता,राजनेता, मशहूर संगीतकार मनोज तिवारी ने भी मंगल आगमन में आने की सहमति प्रदान की
नई दिल्ली
तपस्वी सम्राट पूज्य आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज की अक्षुण्ण परंपरा के चतुर्थ पट्टाघीश आचार्य श्री सुनील सागर महाराज संघ का मंगल आगमन प्रथम बार राजधानी दिल्ली में 30 मार्च को होने जा रहा है
पूज्य आचार्य संघ का कनॉट पैलेस दिल्ली में स्थित त्रिवेणी धाम पर मंगल आगमन होगा। जिसको लेकर व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। एवं भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

इस आयोजन के संदर्भ में आचार्य श्री सुनील सागर सेवा समिति के राकेश जैन, अतुल जैन, अंकित जैन, अंकुर जैन, मयंक जैन एवं राजीव जैन के साथ समस्त पदाधिकारियों ने मशहूर अभिनेता, राजनेता, संगीतकार मनोज तिवारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें मंगल प्रवेश में सम्मिलित होने हेतु निवेदन किया

 

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने श्री मनोज तिवारी का भाव भीना अभिनंदन किया इसके साथ ही उन्होंने मंगल प्रवेश के कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें मंगल प्रवेश में शामिल होने का निवेदन किया। तिवारी ने निवेदन को स्वीकार करते हुए आयोजन में शामिल होने की सहमति प्रदान की।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *