*आगरा में 10 जनवरी को श्री दिगम्बर जैन महासमिति की विशाल सभा राष्ट्रीय पदाधिकारीगण का होगा आगमन*
आगरा
-दिगम्बर जैन समाज की संसद कही जाने वाली दिगम्बर जैन महासमिति की एक विशाल सभा आगामी 10 जनवरी को एम.डी. जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत की फील्ड पर निर्मित नवीन हॉल में आयोजित की जाएगी। यह सभा मध्याह्न 1:30 बजे से प्रारंभ होगी। सभा की अध्यक्षता दिगम्बर जैन महासमिती के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन जी जैन (मेरठ) करेंगे।इस अवसर पर जैन समाज में संगठन की वर्तमान आवश्यकता,आगामी जनगणना तथा साधु-साध्वियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चिंतन किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से 4 जनवरी को नारायण भवन श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर हरीपर्वत परिसर में एक पूर्व बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिगम्बर जैन महासमिती के संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन (पूर्व उपनगर प्रमुख) ने की, जिसमें आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई| अशोक जैन ने जानकारी दी कि इस अवसर पर दिगम्बर जैन महासमिती के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही, आगरा नगर के लिए यह गर्व का विषय है कि जितेन्द्र जैन को दिगम्बर जैन महासमिति का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर समाज द्वारा उनका भव्य अभिनंदन भी किया जाएगा।इस विशाल सभा में माननीय सांसद श्री नवीन जैन आगरा नगर के समस्त श्रेष्ठिजन आगरा दिगम्बर जैन परिषद, श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति नगर की सभी शैली संस्थाओं के पदाधिकारी युवामंडल एवं महिला मंडलों को आमंत्रित किया जा रहा है।
जैन समाज से इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सामूहिक सहभागिता की अपील की गई है। इस मौके पर जितेन्द्र जैन,जगदीश प्रसाद जैन,मनीष जैन ठेकेदार,राकेश जैन पर्देवाले,विमल जैन,कुमार मंगलम जैन समाजसेवी एवं मंच संचालक मनोज जैन बांकलीवाल,पारसबाबू जैन,अनन्त जैन महिला संभाग अध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन,सपना जैन, कंचन जैन,नीलम जैन,सरिता जैन, एवं महिला एवं पुरुष पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शुभम- जैन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
