चौथी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के कान की मशीन लगाई

राज्य

चौथी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के कान की मशीन लगाई
रामगंजमंडी
मोडक गांव के एक निजी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ने वाली छोटी बच्ची को सुनने में परेशानी आने पर कुछ वर्ष पूर्व चिकित्सक की राय पर परिवार जनों ने कान की मशीन लगवाई थी. लेकिन वर्तमान में मशीन खराब हो जाने की वजह से बच्ची मनीषा राजपुरोहित को सुनने में परेशानी आने लगी।

 

मोडक गाव से यह बच्ची अपने पिता के साथ बुधवार को रामगंजमंडी युवादल ,सचिव राजकुमार पारख से मिली। और अपनी समस्या बताई। युवादल सचिव बच्ची को लेकर बाजार नं. 1 मे इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान चलाने वाले संजय पतीरा के यहां पहुॅचे। श्री संजय पतीरा ने मनीषा राजपुरोहित के कान में अपनी तरफ से नई मशीन लगा दी।
:-

 

लकवा पीडित परिवार के मुखिया की मदद :-


बुधवार को सांडपुर गाँव के विजयसिंह जिनके लकवा हो रहा है घर में पत्नी है, इनके दो लड़के ओर एक लड़की एक वर्ष पूर्व छोटी उम्र में एक ही रात मे काल के ग्रास बन गये थे. घर चलाने के लिये विजयसिंह युवा दल सचिव राजकुमार पारख से आकर मिले। पारख ने इस परिवार को पूरे माह का
राशन का सामान दिलवाया- उल्लेखनीय


है कि 5 माह पूर्व सांडपुर गांव के कुछ लोग युवा दल सचिव के पास विजयसिंह की मदद करने के लिए आये थे। तभी से युवा दल प्रति माह इनकी मदद कर रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *