सुजानगढ़ शहर में सुजलांचल विकास मंच समिति का हुआ गठन
सुजानगढ़/


सुजानगढ़ शहर में पिछले अनेकों सालों से जनसेवा के कार्याें को प्रमुखता के साथ अंजाम देने वाली ‘‘सुजलांचल विकास मंच समिति’’ के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। समिति संरक्षक कंवरीलाल काला की प्रेरणा से पारसमल बगड़ा के मार्गदर्शन में समिति के अध्यक्ष पद पर ऊषा बगड़ा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जबकि मंत्री पद पर विनीत कुमार बगड़ा, उपाध्यक्ष पद पर महावीर पाटनी, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी महक पाटनी को सौंपी गई है। समिति अध्यक्ष ऊषा बगड़ा ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी को विस्तारित रूप देकर समाज सेवा के क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाने, प्याऊ लगवाने व जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करने की गतिविधियों को और आगे बढ़ाया जायेगा।
जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबु गोधा को श्रीमती उषा बगड़ा के द्वारा जानकारी पर ज्ञात हुआ कि समिति के परम संरक्षक पद पर कंवरीलाल काला, प्रकाशचंद पाटनी, पदमचंद पाटनी, विजय कुमार पाटनी, मदनलाल- विनोद कुमार पाटनी,महेंद्र पाण्ड्या, पारसमल काला, बसंत कुमार बगड़ा, संतोष पाण्ड्या, भागचंद बाकलीवाल को मनोनीत किया गया है,जबकि संरक्षक खेमचंद बगड़ा, पारसमल पाण्ड्या, डूंगरमल गंगवाल, ललित कुमार सोगानी, ज्ञानेंद्र पाटनी, भागचंद चूड़ीवाल, अशोक चूड़ीवाल, आनंदीलाल बगड़ा, नरेश पाण्ड्या व बाबूलाल बगड़ा,श्रीमती बाबुड़ी देवी पांड्या को मनोनीत किया गया है।
श्रीमती उषा बगड़ा ने बताया कि पिछले कोरोनाकाल के दौरान प्रवासी व निवासी श्री दिगम्बर जैन समाज के लोगों की सहायता से ऑक्सीजन कंस्न्ट्रेटर्स उपलब्ध करवाने, निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने, हाईड्रोलिक बैड, व्हील चैयर प्रशासन को जन सेवार्थ उपलब्ध करवाई गई थी। समिति के उपाध्यक्ष महावीर पाटनी ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान कोरोना वारियर्स को सुरक्षा किट बनाकर प्रदान किए गए थे, ताकि वे अधिकाधिक लोगों की जान बचा सकें। इस प्रकार के कार्यों का उत्साहवर्धन करने के लिए सुजानगढ़ प्रशासन द्वारा 15 अगस्त 2021 को समिति को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सर्दी के मौसम में गर्म वस्त्रों का वितरण, गर्मी के मौसम में टेंकर्स से पेयजल की आपूर्ति, जरूरतमंदो को राशन वितरण, गौवंश के लिए हरे चारे, एम्बूलेंस की व्यवस्था में सहयोग आदि कार्य भी किए गए। समिति मंत्री विनित बगड़ा ने बताया कि वर्तमान समय में भी ऑक्सीजन सिलेंडर, कंस्न्ट्रेटर्स, व्हील चैयर , हाइड्रोलिक बेड,आदि की सेवा और सुविधा जनता के लिए निःशुल्क उपलब्ध है।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान
