क्षत्रिय कुशवाह समाज युवा संगठन का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न*

राज्य

*क्षत्रिय कुशवाह समाज युवा संगठन का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न*

धामनोद//दीपक प्रधान की रिपोर्ट

क्षत्रिय कुशवाह समाज युवा संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन गायत्री मंदिर, मेहरजा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में क्षत्रिय कुशवाह समाज के युवाओं को राष्ट्र, धर्म एवं समाज के लिए कार्य करने की दिशा, दायित्व बोध (दायित्व प्रशिक्षण) तथा आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

 

प्रशिक्षण के दौरान सोशल मीडिया के लाभ एवं हानि विषय पर श्री राजेंद्र पाटीदार जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी कंटेंट को सोच-समझकर लाइक, शेयर एवं फॉलो करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग कर अपने व्यापार को बढ़ाया जा सकता है एवं कम समय में अधिक लोगों तक अपनी पहुँच बनाई जा सकती है।

कृषि वैज्ञानिक श्री एस. के. त्यागी जी ने कृषि क्षेत्र में कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के आधुनिक एवं उपयोगी तरीकों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं श्री देवेन्द्र कुशवाह (इंदौर) ने युवाओं को व्यापार कैसे प्रारंभ करें, उसे कैसे आगे बढ़ाएँ तथा शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है, इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी।

 

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर श्री आशुतोष अग्रवाल जी ने अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं को सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। आत्मरक्षा प्रभारी श्री सौमेश कुशवाह एवं श्री सौरभ कुशवाह द्वारा युवाओं को दिया गया।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रमेश कुशवाह जी, अभिषेक कुशवाह (जिला युवा संगठन), उपाध्यक्ष डॉ राहुल कुशवाह, धामनोद, राजपुर प्रभाग युवा अध्यक्ष दीपक कुशवाह, खरगोन प्रभाग युवा अध्यक्ष रुपेश कुशवाह, कसरावद प्रभाग युवा अध्यक्ष विकासकुशवाह,जिला खरगोन, बड़वानी, धार से आए युवा साथी गणेश सोलंकी ,शिवम सोलंकी, रवि सद, संदीप कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह, सालगराम कुशवाह, संजय कुशवाह,सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में आभार पवन कुशवाह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *