गायत्री शक्तिपीठ पर हठ योग और योग शिक्षिका ऋषिता जैन की विशेष प्रस्तुतियों ने बांधा समां, योग शिविर का हुआ समापन*विश्व योग दिवस एवं योग शिविर समापन समारोह संपन्न

राज्य

*गायत्री शक्तिपीठ पर हठ योग और योग शिक्षिका ऋषिता जैन की विशेष प्रस्तुतियों ने बांधा समां, योग शिविर का हुआ समापन*विश्व योग दिवस एवं योग शिविर समापन समारोह संपन्न

रामगंजमंडी। 

विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित विशेष योग शिविर का समापन उत्साह, उमंग एवं प्रेरणादायी वातावरण के साथ संपन्न हुआ। शिविर में बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

 

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका ऋषिता जैन ने प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए नियमित योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक उत्कृष्ट जीवनशैली है।

 

 

इस अवसर पर ऋषिता जैन द्वारा विशेष योग प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। वहीं रे मार्शल आर्ट अकादमी के बच्चों ने हठ योग का आकर्षक एवं अनुशासित प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न योग मुद्राएं एवं संतुलन आधारित आसनों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।

 

शिविर के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर निरोगी एवं स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। बच्चों ने भी पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया, जिससे पूरे परिसर में ऊर्जा, सकारात्मकता एवं स्वास्थ्य चेतना का वातावरण बना रहा।

 

गायत्री परिवार एवं आरोग्य भारती के कार्यकर्ताओं ने सभी प्रशिक्षकों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा इसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं एवं बच्चों से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।Colorful poster advertising a print gallery with Buddha statues, saints, circular photo frames, a burger image, contact numbers, and an address at the bottom.Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.Smiling man with folded arms in a plaid shirt on the left; sunrise over mountains and a Hindi motivational quote on the right: 'जिनने धैर्य सीख लिया, उसने जीत का रास्ता पा लिया.'

 

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ, राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं सशक्त समाज निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।Collage: woman with red petals on left, decorative diya on right, Hindi text about astrology and a phone number for advice.

      अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *