फागोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न

धर्म

फागोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न
जयपुर ,

श्री आदिनाथ महिला मंडल महारानी फार्म, गायत्री नगर द्वारा 21 मार्च, दोपहर 1 बजे आदिनाथ भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

महिला मंडल की मंत्री बीना टोंग्या ने अवगत कराया कि
अलग-अलग थीम पर सदस्याओं द्वारा नृत्य किया गया एवं शिक्षाप्रद लघु नाटकाओं की झलकियां प्रस्तुत की गई जिसे सभी 250 से अधिक उपस्थित महिला सदस्यों ने सराहा।
कार्यक्रम में डॉ. आशीष जैन का स्वागत किया श्री जैन द्वारा कुछ बीमारियों के संबंध में एवं उनसे से बचाब के बारे में वहां उपस्थित सदस्याओं को अवगत कराया ।

 

इसके पश्चात सभी को हाउजी व अन्य गेम भी खिलाये गए ।कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को एवं हाउजी के सभी विजेताओं को महिला मंडल द्वारा पुरूस्कार प्रदान किया गया। प्रचार मंत्री अनिता बडजात्या से प्राप्त जानकारी

– संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *