रामगंजमंडी में बच्चों को सही दिशा मिले, सही मार्गदर्शन मिले इस हेतु प्यूचर रेडी क्लब के माध्यम से पर्सनालिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप चलाया जा रहा है
रामगंजमंडी
आज के जीवन की महती आवश्यकता है कि हमारे बच्चे अपने व्यक्तित्व का विकास करें कोई जीवन में अपना मुकाम लेकर भविष्य को सुरक्षित करें और नई ऊंचाइयों को पाएं।

हर बच्चे का पर्सनालिटी डेवलपमेंट हो इस हेतु फ्यूचर रेडी क्लब द्वारा
अप्रैल 2023 से, एक पर्सनैलिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप स्थापित किया गया है।
इसकी प्रमुख सलोनी जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें भाग लेने के
लिए आपको आमंत्रित करते हैं। उन्होंने इसका उद्देश्य भी बताते हुए कहा कि इसके पीछे हमारा यह उदैश्य है कि रामगंजमंडी के बच्चो को वो दिशा व प्रशिक्षण मिले, जिसके द्वारा वह दुनिया में अपनी पहचान अपनी पर्सनैलिटी(व्यक्तित्व) बना सके।

इसके विषय में और गहन जानकारी देते हुए सलोनी ने बताया की भारत में
अकादमिक शिक्षा विभिन्न विषयों में ज्ञान और कौशल को प्रदान करती तो हे, लेकिन आज के प्रतिस्पर्धी माहौल और नौकरी बाजार में सफल होने के लिए यह पर्याप्त नहीं है। आज की दुनिया में सफलता पाने के लिए पर्सनैलिटी को अधिक महत्व दिया जाता है! यह सभी जानते है,आज की तकनीक कल पुरानी हो जाएगी, और सफल वहीं होंगे जो सीखने, सोचने और योजना बनाने की स्किल्स जानते हैं।_ और अपने जीवन में उज्जवलता व अतुल्यता को पा सकते हैं।
वर्कशॉप के विषय में कहा कि यह वर्कशॉप- स्कूल, कॉलेज स्टूडेंट्स और महिलाओं के लिए भी डिज़ाइन की गई है, जिससे की पर्सनेलटी व स्किल डेवलपेन्ट होगी। इस वर्कशॉप में खास बात यह है कि इसमें जो गतिविधियां होंगी, वह खेल खेल के द्वारा सिखाई जाएगी। इस वर्कशॉप में 20 सेशन्स लिए जायेंगे और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इस कार्यशाला में शामिल हैं:
– [ ] टाइम और हेल्थ मैनेजमेंट
– [ ] डिसीजन कैसे लेना
– [ ] सोशल मीडिया और रिसर्च करना
– [ ] प्रेजेंटेशन देने का तरीका
– [ ] कम्युनिकेशन- बोलने की शैली
– [ ] नेटवर्किंग और लीडर बनना
– [ ] ग्रुप में कैसे काम करना
यह सेशन्स सलोनी जैन द्वारा लिए जाएंगे जिसमें की सफल होने के लिए जरूरी पर्सनालिटी ट्रेनिंग दी जाएगी। यदि हम सलोनी जैन पर नजर डालें तो सलोनी जैन भारतीय स्तर की करियर सलाहकार हैं और उनके काम को केवल दो वर्षों में Google और Quora जैसे प्लेटफार्मों पर व्यापक रूप से सराहा जा रहा है और टॉप रेटिंग में शामिल है। जो रामगंजमंडी नगर के लिए भी गौरव का विषय है।

सलोनी ने सलाह देते हुए कहा है कि अपने भविष्य के उन्नत बनाने के निर्णय हेतु हर उम्र वर्ग के के व्यक्तियों को सलाह दी है;। जिसका प्रमाण है कि एक 12 साल की किशोरी से – एक 70 साल के सेवानिवृत्त सैन्य कर्नल तक, उनकी सलाह से लोगों को स्पष्टता मिली है। और आज वे सभी अपने मुकाम पर सफलता के झंडे गाड़े हुए हैं।
मिली जानकारी अनुसार हाल ही में उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय संगठन- वूमेनोवेटर द्वारा शिक्षा श्रेणी में नवाचार के लिए एशिया में 1000 महिलाओं के रूप में सम्मानित किया गया है।वह शैक्षिक संस्थानों, स्टार्टअप्स और संगठनों के लिए एक सलाहकार के रूप में भी काम करती हैं।
सलोनी ने अपील करते हुए सभी से कहा है कि हमें विश्वास है कि यह वर्कशॉप आपके लिए व आपके बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। और उनके लिए एक स्वर्णिम भविष्य का अवसर होगा। यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने में संकोच न करें।
आप नीचे दिए गए जानकारी के द्वारा इनसे संपर्क साध सकते हैं एवं अपने वह अपने बच्चों के जीवन को एक नई उड़ान दे सकते हैं।
Call or message +91 8839003877
Address – 04 Rishabh Colony, In Front of Bright Coaching, Ramganjmandi
For more details check
www.futurereadyclub.com
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
