दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी को समाज सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर किया गया सम्मानित
रामगंजमंडी।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में रामगंजमंडी की स्वयंसेवी संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रामगंज मंडी को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समूह की ओर से समूह अध्यक्ष प्रदीप शाह, रेखा शाह, मयंक सांवला सचिव राजीव बाकलीवाल, मयंक जैन, पंकज जैन, सोनू सुरलाया, देवेंद्र जैन एवम अन्य सदस्यों ने ग्रहण किया।

यह पुरस्कार समूह को जनकल्याणकारी कार्यों एवं रचनात्मक कार्यों हेतु प्रदान किया गया। समूह द्वारा जनकल्याण एवं रचनात्मक कार्यों के विषय में भलाई की दीवार, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, बूस्टर डोज, निर्धन एवं असहाय लोगों को वस्त्र भेंट करना एवं निर्धन लोगों को भोजन करने जैसे कई जन कल्याणकारी कार्य किए हैं, साथ ही साथ देशभक्ति से ओत प्रोत तिरंगा रैली निकालने में भी समूह का विशेष योगदान रहा है।


समूह के इन अनुकरणीय कार्य को देखते हुए नगर पालिका रामगंज मंडी द्वारा समूह को सम्मानित किया गया। समस्त पार्षदों की सहमति के साथ-साथ चयन समिति में रहे वरिष्ठ पार्षद अखिलेश मेडतवाल द्वारा सम्मानित करने हेतु चयनित किया गया।

यह सम्मान तहसीलदार नीरज रावत, डीएसपी कैलाशचंद, सीआई मनोज कुमार,नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल सैनी पालिका
उपाध्यक्ष गुड्डू मीणा, जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, गोपाल गर्ग, प्रधान कलावती, कमलेश गोइंन, हुकुम बाफना, अखिलेश मेडतवाल के द्वारा प्रदान किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
