प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रामगंजमंडी स्थित परमात्मनुभूति भवन सेंटर पर मीडिया कर्मियों का स्नेह मिलन व रक्षाबंधन का कार्यक्रम हुआ
रामगंजमंडी
दिनांक 8/9/2023 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रामगंजमंडी स्थित परमात्मनुभूति भवन सेंटर पर मीडिया कर्मियों का स्नेह मिलन व रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमेें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के सभी मीडिया कर्मी पधारे। और सभी को ब्रह्माकुमारी शीतल दीदी द्वारा मेडिटेशन और रक्षाबंधन का महत्व बताया। और मेडिटेशन करवाकर उन्हें शांति की अनुभूति करवाई। साथ ही सभी मीडिया कर्मियों को तिलक लगाकर कलाई पर परमात्म रक्षासूत्र बांधा गया। और सभी का मुख मीठा करवाकर उन्हें इस मिठास को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प दिलवाया। इस समारोह में दैनिक भास्कर रिपोर्टर प्रदीप सिंह, मारुति न्यूज रिपोर्टर पप्पू गौड़, दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ हरीश खलौरा, राजस्थान पत्रिका रिपोर्टर मनीष जैन, अहिंसा क्रांति जन समाचार के ब्यूरो चीफ अभिषेक लुहाड़िया, एस टी एन न्यूज रिपोर्टर गोलू राठौर, दैनिक भास्कर डिजिटल के रिपोर्टर मोडू राठौर, जी राजस्थान के रिपोर्टर रवि मेहरा, राष्ट्र दूत (देश की धरती, हाड़ोती की हलचल) न्यूज के ब्यूरो चीफ जितेंद्र जोशी, दैनिक नवज्योति के रिपोर्टर राजू राठौड़, राजस्थान धड़कन न्यूज के ब्यूरो चीफ रवि जोशी, और पूर्व प्रधान रावतभाटा के राधेश्याम गुप्ता पधारे।
इस अवसर पर आध्यात्मिक केंद्र पर प्रमुख शीतल दीदी ने अपने उद्बोधन में यही कहा कि बहन को भाई केवल एक उपहार देकर जाए की केवल एक बुराई हमें देकर जाएंगे साथ ही उन्होंने मेडिटेशन को जीवन मे लाने हेतू लिए प्रेरित किया।


जब भी मन उदास हो इस केंद्र पर आए। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए मेडिटेशन एवं ध्यान करें। इस अवसर पर मौजूद समस्त पत्रकार बंधुओ ने अपने अनुभव भी व्यक्त किए। और केंद्र प्रमुख शीतल दीदी का हृदय से आभार प्रकट किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
