श्री महावीरजी तीर्थ स्थल पर गांधीधाम हावड़ा गरबा एक्सप्रेस व भावनगर आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस का होगा ठहराव

धर्म

श्री महावीरजी तीर्थ स्थल पर गांधीधाम हावड़ा गरबा एक्सप्रेस व भावनगर आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस का होगा ठहराव

श्री महावीरजी
जैन समाज का पावन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी तीर्थ को अब दो ट्रेनों का ठहराव मिलेगा ।

जिसकी घोषणा रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश जी द्वारा ट्विटर पर की गई है जैसे ही यह सूचना जैन समाज को मिली सभी श्रद्धालु ने इस निर्णय का भाव भरा स्वागत किया है । 12937 गांधीधाम हावड़ा गरबा एक्सप्रेस शनिवार को सांय 6.15 बजे गांधीधाम से चलकर दूसरे दिन रविवार को दोपहर 12 बजे के लगभग श्रीमहावीरजी पहुंचेगी और तीसरे दिन सोमवार को दोपहर 12.55 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।

 

इसी तरह सोमवार को रात्रि में 11 बजे हावड़ा से चलकर मंगलवार को रात्रि में 9 बजे के लगभग श्रीमहावीरजी पहुंचेगी और तीसरे दिन बुधवार को दोपहर 2.25 बजे गांधीधाम पहुंचेगी ।

 

 

 

 

 

 

12941 भावनगर आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस मंगलवार को सांय 5.45 बजे भावनगर से निकल कर दूसरे दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे के लगभग श्रीमहावीरजी पहुंचेगी और तीसरे दिन गुरुवार को सवेरे 10.05 बजे आसनसोल पहुंचेगी । इसी तरह 12942 आसनसोल भावनगर पारसनाथ एक्सप्रेस गुरुवार सांय 7.50 बजे आसनसोल से चल कर दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर में लगभग 3 बजे श्रीमहावीरजी पहुंचेगी और तीसरे दिन शनिवार को सवेरे 10.30 बजे भावनगर पहुंचेगी (नोट : रेलवे द्वारा समय की जानकारी स्पष्ट उपलब्ध नहीं करवाई गई, पर लगभग बताए गए समय के आसपास का ही समय रहेगा) ।

इस निर्णय से यात्रियों को सम्मेद शिखर जी की वंदना के साथ साथ प्रभु महावीर स्वामी के दर्शन व तीर्थ स्थल के दर्शन का लाभ भी मिलेगा इसलिए भक्तो में खुशी की लहर दौड़ गई ।

प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *