रामगंज मंडी में 42 वर्षों के बाद किसी धार्मिक आयोजन में आया हेलीकॉप्टर

राज्य

रामगंज मंडी में 42 वर्षों के बाद किसी धार्मिक आयोजन में आया हेलीकॉप्टर
रामगंजमंडी
आज रामगंज मंडी की धरा सचमुच धर्ममय थी हर कोई भक्ति में सराबोर था चारों ओर श्याम बाबा के जयकारे गूंज रहे थे।


वही इस निशान यात्रा का आकर्षण का केंद्र बिंदु हेलीकॉप्टर से पुष्प वृष्टि थी हेलीकॉप्टर आसपास के मकानों पर नगर के मार्गों पर पुष्प वृष्टि करता जा रहा था। लेकिन हेलीकॉप्टर से जुड़ा 1 अध्याय भी जुड़ा हुआ है जो बहुत कम लोग जानते होंगे जो हमारे वरिष्ठ जन हैं वह बता सकते हैं कि इससे पूर्व हेलीकॉप्टर धार्मिक आयोजन में कब आया होगा उसका विवरण हम आपको देते हैं इससे पूर्व नगर के इतिहास में हेलीकॉप्टर संग 1980 में हुए पंचकल्याणक महोत्सव में आया था तब भी इसे देखने के प्रति इसका आकर्षण देखते बनता था। सन 1980 में हुआ पंचकल्याणक भी इतिहास के पन्नों पर अमिट है।

 

 

 

 

 

 

उस समय के समय में आज के समय में काफी परिवर्तन है। लेकिन आज के क्षण स्मृति पर अंकित होकर एक इतिहास बना गए और 1980 में आया हेलीकॉप्टर भी और वह पंचकल्याणक भी एक इतिहास बनाया गया था। सन 1980 में वह पंचकल्याणक कृषि उपज मंडी रामगंज मंडी में हुआ था तब यह कृषि उपज मंडी की दुकाने कृषि उपज मंडी नवीन ही थी जिन दुकानों में आज कार्य हो रहे हैं।

 

उनकी दुकानों में पंचकल्याणक हुआ था। यह स्मृति आज के परिपेक्ष में सभी के बीच आनी चाहिए इसीलिए आप सभी के समक्ष सांझा करने का प्रयास किया।

जब किसी धार्मिक आयोजन में हेलीकॉप्टर रामगंजमंडी आया था तो वह तारीख थी 6 दिसंबर 1980 उस समय हेलीकॉप्टर को देखने के प्रति लोगों में काफी चाव रहता था।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *