पूज्य आचार्य विशुद्वसाग़र महाराज के वर्षायोग में हो रही महती धर्म आराधना

धर्म

पूज्य आचार्य विशुद्वसाग़र महाराज के वर्षायोग में हो रही महती धर्म आराधना

रायपुर

पूज्य आचार्य 108 विशुद्वसाग़र महाराज के वर्षायोग में हो रही महती धर्म आराधना हो रही है सभी भक्ति भाव से ओत प्रोत है परम् पूज्य चर्या शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विशुद्ध सागरजी महाराज को बुधवार दिनांक 28 सितम्बर 2022 के पड़गाहन कर आहारदान करने का परम सौभाग्य दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर निवासी श्री निर्मलकुमारज,श्री शशिकान्तजी-वर्षा जी,श्री रविकान्तजी,श्री दीपककुमारजी जैन ( अनमोल हार्डवेयर वाले ) परिवार को प्राप्त हुआ।

 

 

 

मिली जानकारी अनुसार पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज
ससंघ का विहार 28/09/22 दोपहर 2.30 बजे डीडी नगर से श्री आदिनाथ जिनालय बड़े मंदिर जी मालवीय रोड के लिए होगा, उन्होंने बताया की गोल चौक- शीतला मंदिर चौक डगनिया – अश्विनी नगर – लाखे नगर – पुरानी बस्ती- सत्ती बाजार – सदर बाजार रंग मंदिर प्रवचन स्थल – मालवीय रोड जिनालय पहुचेंगे पूज्य गुरुदेव के दर्शन एवं संघ के मंगल विहार ,प्रवचन में सम्मलित होने की अपील की गई इन अभूतपूर्व क्षणों में पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया वस्त्र में शामिल होगी।निवेदक एवं आयोजक – श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य,मालवीय रोड रायपुर ने सभी से बढ़ चढकर भाग लेने की अपील की है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *