आर्यिका 105 विप्रभमती माताजी के सानिध्य में गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी का 55 वा दीक्षा दिवस मनाया गया
बड़नगर
परम पूज्या ग्वालियर तिलक भारत गौरव त्रिलोक कल्याणी गणिनी गुरु मां विशुद्ध मति माताजी का 55 वा दीक्षा दिवस उन्हीं की परम आर्यिका 105 विप्रभमति माताजी के सानिध्य में मालवा माटी की पावन वसुंधरा बड़नगर की धरा पर भक्ति भाव से मनाया गया।
इस आयोजन में प्रातः की बेला में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूज्य गुरु मा विशुद्धमति माताजी की भक्ति भाव से थाल सजाकर अष्ट द्रव्य से भक्ति में झूमते गाते हुए गुरु मां की पूजन की गई।

भक्ति में झूमते हुए विभिन्न महिला मंडलों के समूह उत्साह से लबरेज रहे एवं पूज्य पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी, विप्रभमति माताजी को अर्ध समर्पित किया गया। इस बेला में आरती का विशेष थाल सजाकर पूज्य गुरु मां विशुद्ध मति माताजी की भक्ति में झूमते हुए उल्लास वातावरण में 55 दीपक से मंगल आरती की गई।

इस अवसर पर आयोजन की शुरुआत गुरु मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन द्वारा की गई।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों व महिला समूह के सदस्यों द्वारा व अन्य जन द्वारा गुरु मां को अपनी विनयाजली दी। गुरु मां की महिमा का बखान बहुत ही भाव भरी वाणी के साथ प्रकट किए गए।



यहां के लोगों का गुरु मां के प्रति जो श्रद्धा समर्पण देखने को मिला वह किसी से अछूता नहीं था। इस पुनीत बेला में माता जी द्वारा दो दिन पूर्व नंदीश्वर दीप की बारे में अध्ययन परीक्षा उपरांत परीक्षार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
अभिषेक जैन लुहाडिया
रामगंजमंडी की रिपोर्ट
