Group of men and women posing behind a long table with banners at an outdoor event.

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा महिला सशक्तिकरण साइबर फ्रॉड परिंडे वितरण ,जीवन रक्षक वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट————- *सब की सेवा सबको प्यार

धर्म

*महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा महिला सशक्तिकरण साइबर फ्रॉड परिंडे वितरण ,जीवन रक्षक वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट————- *सब की सेवा सबको प्यार*

नौगामा

महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा आज राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय नौगामा में महिला सशक्तिकरण साइबर फ्रॉड जीवन रक्षक किट वितरण एवं आसमान में उड़ने वाले प्यासे पक्षियों के लिए परिंडे विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र पाटीदार महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ग्राम नौगामा की पटवारी हार्दिक सोनी, शाखा के सरक्षक अजीत गांधी विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी अश्विन नानावटी बालिका विद्यालय के कार्यवाहक प्रधान अध्यापक नरेंद्र जैन कालिका पेट्रोलिग की ओर से रक्षा पाटीदार दिव्या पाटीदार के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती सामने दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार में के साथ शुभारंभ किया गया अतिथियों का स्वागत महावीर इंटरनेशनल एवं विद्यालय की ओर से सभी को दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया गया

 

 

इस अवसर पर पर महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा अभी वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए आसमान में उड़ने वाले प्यास पक्षियों के लिए परिंडे वितरण किया जा रहे हैं साथ ही आज जीवन रक्षक किट वितरण किया जा रहे हैं इस अवसर पर डॉक्टर अजीत गांधी द्वारा जीवन रक्षक किट की उपयोगिता के बारे में जानकारी दें कालिका पेट्रोलिग की ओर से रक्षा पाटीदार में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर फ्रॉड की जानकारी दी, इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण कपड़े की थैली मेरी सहेली पोस्ट का विमोचन किया गया एवं अपेक्स कार्यालय से प्राप्त महावीर प्रवाह का अंक सभी अतिथियों को भेंट किया गया,

 

इस अवसर पर पूर्वी पंचोली गोल्ड मेडलिस्ट एवं ज्ञाता नानावटी, सीबीएसई बोर्ड में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर महावीर इंटरनेशनल की ओर से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया, इस अवसर पर पटवारी हार्दिक सोनी द्वारा महावीर इंटरनेशनल के इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनकी ओर से 101 परिंडे वितरण हेतु राशि प्रदान की विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पटेल ने महावीर इंटरनेशनल की सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहां की मानव मात्र की सेवा के लिए अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनल को हमारी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं इसी प्रकार मानव मात्र की सेवा करते रहे एवं आज हमारे विद्यालय में इस प्रकार का कार्यक्रम किया विद्यालय परिवार की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद इस अवसर पर विद्यालय स्टॉप स्टॉप एवं बालिका विद्यालय की बालिकाओं का एवं स्टाफ का भी आगमन हुआ कार्यक्रम में आशीष उपाध्याय शारीरिक शिक्षक प्रभुलाल, प्रवीण श्रीमाली मुकेश द्विवेदी नम्रता गट्टू लाल जगजीत कटारा मैं अपना सहयोग प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन मंजुला शर्मा द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *