परम पूज्य भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी स संघ का टोंक शहर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश पुण्य मनुष्य के अतीत,अनागत, वर्तमान,को बदलने के साथ सारे हालातों को बदल देता है पुण्य ही भक्त को‌ भगवान बना देता है आर्यिका विज्ञाश्री

धर्म

परम पूज्य भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी स संघ का टोंक शहर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

पुण्य मनुष्य के अतीत,अनागत, वर्तमान,को बदलने के साथ सारे हालातों को बदल देता है पुण्य ही भक्त को‌ भगवान बना देता है आर्यिका विज्ञाश्री

जयपुर/

प. पू. आचार्य 108 विराग सागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या परम भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी का आज टोंक शहर की पावन धरा पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ, जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि प्रवचन प्रवाहिका श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी का आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर , दिगम्बर जैन नसियाँ अमीरगंज टोंक में प्रातः 9 बजे भव्य जुलूस के साथ मंगल प्रवेश हुआ इससे पूर्व जैन समाज ने आर्यिका संघ की बेन्ड बाजो से जयकारों के साथ भव्य आगवानी की तथा अनेकानेक श्रद्धालुओं ने मिलकर पाद – प्रक्षालन एवं आरती का थाल सजाकर आरती कर पूज्य गुरु माँ को भक्तिभाव नसियां जी में मंगल प्रवेश कराया गोधा ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण , चित्र अनावरण , दीप – प्रज्ज्वलन के साथ हुई , कार्यक्रम में पूज्य गुरु माँ ने भक्तों को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि – पुण्य तुम्हारे अतीत , अनागत और वर्तमान को बदल देता है बंधुओं !पुण्य तुम्हारे सारे हालातों को बदल देता है बंधुओं !पुण्य से डर के भागने वाले बंधुओं पुण्य ही भक्त को भगवान बना देता है ।
“जे त्रिभुवन में जीव अनन्त सुख चाहे दुःख तै भयवंत । “
सारे संसारी जीव सुख चैन की जिंदगी चाहते है । पर दुःख का काम करते हैं। असली सुख तो गुणों को प्राप्त करने में है ,आज जो गुरु और भक्त का मिलन हुआ है वह आपके लिए पुण्य वर्धक है। सबको एक न एक दिन मोक्ष नगरी में जाना तो पड़ेगा । भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष गए तो टोंक से गये और भगवान चन्द्रप्रभु मोक्ष गए तो वो भी टोंक से गये , हे टोंक नगर वासियों ! आपको भी अगर मोक्ष नगरी में पहुंचना है तो साधना की टोंक पर जाना ही पड़ेगा ।प्रवचन के पश्चात सारी टोंक समाज ने मिलकर पूज्य गुरु माँ के चरणों मे भक्तियुक्त होकर 2022 के चातुर्मास हेतु श्रीफल समर्पित किया । पूज्य गुरु मां का 2 दिन का अल्प प्रवास इसी नगरी में रहेगा ।आप पधारे और पुण्य लाभ लें। कार्यक्रम में जैन समाज के प्रवक्ता पवन कंटान ,कमल सर्राफ, रमेश काला, सुरेश मलारना ,धर्मेंद्र जैन, अंकुर पाटनी, राजेश सर्राफ, धर्मचंद दाखिया, कमल आंडरा, ओम ककोड़, नेमीचंद बनेठा सहित सारा समाज साथ साथ था।

राजाबाबू गोधा जैन समाज मीडिया प्रवक्ता राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *