मुनि पुंगव श्रीसुधासागर आहार निलय का उद्घाटन पंड्या परिवार के कर कमलों से हुआ  दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी में निर्मित हुआ आहार निलय

धर्म

मुनि पुंगव श्रीसुधासागर आहार निलय का उद्घाटन पंड्या परिवार के कर कमलों से हुआ  दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी में निर्मित हुआ आहार निलय
अशोक नगर–

अंचल के सबसे बड़े तीर्थ अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी में नव निर्मित मुनि पुंगव श्रीसुधासागर आहार निलय का आन लाइन मुनि पुंगव श्री सुधासागरज महाराज, क्षुल्लक श्री गंभीर सागर महाराज के आशीर्वाद से जयपुर के श्रावक श्रेष्ठी श्री उत्तम कुमार पंड्या परिवार द्वारा उद्घाटन जैन युवा वर्ग के संरक्षण शैलेन्द्र श्रगार के मंत्रोच्चार उच्चारण के साथ किया गया।

 

 

 

 

 

 

इसके पहले आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण श्री उत्तम चंद लोकेश कुमार पंड्या, अजय कुमार संजय कुमार कटारिया, कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टिंगू मिल उपाध्यक्ष राकेश अमरोद महामंत्री विपिन सिंघई,मंत्री विनोद मोदी, राजेन्द्र हलवाई, प्रचार मंत्री विजय धुर्रा, कोषाध्यक्ष सौरभ बाझल ने आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया।

मुनिश्री की प्रेरणा कमेटी में नई ऊर्जा भर देती है
समारोह को संबोधित करते हुए दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय धुर्रा ने कहा कि दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी कमेटी आचार्य श्री एवं मुनि पुंगव श्रीसुधासागरज महाराज के पास जा रही है।

 

 

 

 

कल जब कमेटी ने निवेदन किया तो मुनि पुंगव श्रीसुधासागर महाराज ने आंन लाइन उद्घाटन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया ।आज आहार निलय का उद्घाटन पंड्या परिवार द्वारा किया जा रहा है। मुनि पुंगव के आशीर्वाद से कमेटी निरन्तर विकास को आगे बढ़ा रही है।कमेटी के महामंत्री विपिन सिंघई ने कहा कि जब से मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने तीर्थ क्षेत्र पर शान्ति धारा चालू कराई है तब से ही तीर्थ क्षेत्र में सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। मंत्री विनोद मोदी ने कहा कि आहार निलय की महती आवश्यकता क्षेत्र पर महसूस की जा रही है जो अब पूरी होने जा रही है। अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल ने कहा कि क्षेत्र पर संत शाला धर्मशालाओ के साथ स्वतंत्र रूप से आहार निलय की बहुत जरूरत थी जो पूरी हो रही है ।

 

 

सर्व सुविधाओं से युक्त आहार निलय बनाया है–पाड्या
इस अवसर पर श्रावक श्रेष्ठी श्री उत्तम चंद पंड्या जयपुर ने कहा कि हम वर्षों पहले थूबोनजी आये थे तब के और अब के थूबोनजी तीर्थ में जमीन आसमान का अंतर हो गया। गुरु जी ने दर्शनोदय नाम दिया और यहां हर चीज दर्शनीय बन रही है। अजय कटारिया ने कहा कि यहां के खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी के सामने बैठ जाओ तो उठने को मन नहीं करता ऐसी अलोकिक शक्ति प्रभायित होती रहती हैं।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *