धर्मतीर्थ नव दिवसीय पंचकल्याणक में छाया उल्लास

धर्म

धर्मतीर्थ नव दिवसीय पंचकल्याणक में छाया उल्लास
कचनेर
कचनेर के के समीप धर्म तीर्थ पर नव दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव प्रज्ञा योगी आचार्य श्री गुप्तिनंदी के कुशल निर्देशन में हो रहा है। 16 फरवरी से शुरू हुए इस महा महोत्सव में सारस्वताचार्य श्री देवनंदी जी महाराज, आचार्य श्री मयंक सागर जी महाराज, आचार्य श्री रविनंदजी महाराज एवं मुनि श्री चंद्रगुप्तजी महाराज एवम अनेक आर्यिका माताजी की उपस्थिति से यह पंचकल्याणक नए आयामों को छू रहा है।

     

सोमवार की बेला में गर्भ कल्याणक के उत्तर रूप क्रिया वह गर्भ कल्याणक की पूजन संपन्न हुई इस मौके पर इंद्र इंद्राणी भक्ति में मगन नजर आए। इस अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा भक्तिमय माहौल वह उत्साह भरपूर दिख रहा था। शोभायात्रा में बच्चे ,युवा, महिला, पुरुष सम्मिलित थे। शोभायात्रा में मधुर संगीत वह गायन ने समा बांध दिया।

 

 

 

 

 

सोमवार की प्रातः बेला में श्रीजी का अभिषेक, पूजन हवन समस्त आचार्य संघ साधु संतों के सानिध्य को मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पंचकल्याणक के प्रतिष्ठाचार्य मुंबई निवासी पंडित श्री प्रदीप कुमार जैन मधुर के द्वारा समस्त क्रियाविधि संपन्न की गई।

मंडप के मुख्य द्वार पर 20 फुट ऊंचा श्वेत गजराज सभी का स्वागत करता हुआ प्रतीत होता है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इसके आसपास अंबारी वह रंगीन झूलों से इसे सजाया गया है। पूज्य गुरुदेव ने अध्यक्ष श्री संजय पापड़ीवाल को बहुत-बहुत आशीर्वाद प्रदान किया क्योंकि उनका रविवार को जन्मदिन था। मौजूद सभी पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। दोपहर की बेला में 81 कलशो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में इंद्राणी, सौभाग्यवती महिलाएं, अष्टकुमारिया सम्मिलित रही। डीजे, बैंड, ढोल वादक आदि ढोल नगाड़ा की आवाज के साथ शुरू हुई शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, इसके उपरांत वेदी, शिखर शुद्धि, वास्तु विधान आदि क्रियाएं विधि विधान के साथ हुई। संध्या की बेला में शांतिनाथ कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम गर्भ कल्याणक के उत्तर रूप समस्त क्रियाएं संपादित की गई। पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष संजय पापड़ीवाल के साथ महासचिव चंद्रशेखर पाटनी, स्वागत अध्यक्ष महावीर पाटनी, मानद अध्यक्ष प्रकाश अजमेरा, कोषाध्यक्ष सुनील काला, अरुण पाटनी, राजेंद्र पाटनी, वह सभी कार्यकर्ता इस आयोजन की व्यवस्था में जी तोड़ मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं और इसे चार चांद लगा रहे हैं।

 

मंगलवार को जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा

मंगलवार की पुनीत बेला में भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा प्रातः बेला में श्रीजी का अभिषेक,हवन, पूज्य आचार्य संघ के आशीर्वचन के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इससे पूर्व भगवान के जन्म कल्याणक की भव्य अति भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी वह मंदिर में शुद्धीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही बनने जा रही धर्मशाला का भूमि पूजन गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संपन्न किया जाएगा। इसके उपरांत अन्य संस्कार किए जाएंगे। संध्या के क्रम में संगीतमय श्री शांतिनाथ कथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ युवराज शांतिनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी।

 

कई भक्तजन यहां मिल रही चिकित्सा सेवा का ले रहे हैं लाभ
पंचकल्याणक महोत्सव में धर्म तीर्थ पर चिकित्सा सेवा केंद्र शुरू किया गया है यहां दी जा रही चिकित्सा सेवाओं से देशभर से आने वाले श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं। नागपुर से आए डॉ वीरेंद्र महाजन ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि रोग आमतौर पर पानी और हवा में परिवर्तन का असमय भोजन की कमी के कारण होते हैं। उल्टी, दस्त, बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, लो ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, जैसी समस्याओं के मरीजों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वालों को किसी को भी गंभीर बीमारी नहीं है। उनके साथ डॉ अजय महाजन, डॉक्टर प्रेरणा महाजन, डॉक्टर संयमी अपनी सेवाएं कुशलता के साथ कर रहे हैं। इस चिकित्सा सेवा में प्रीतम पाटनी एवं अनिल काला द्वारा सभी दवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई हैं।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *