पूज्या गुरुमाँ विशुद्धमति माताजी संघ सहित 1200km की पदयात्रा कर शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर की ओर अपने कदम बढ़ा रही है

धर्म

पूज्या गुरुमाँ विशुद्धमति माताजी संघ सहित 1200km की पदयात्रा कर शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर की ओर अपने कदम बढ़ा रही है

पूज्य गुरु मां विशुद्धमति माताजी संघ सहित इतनी अधिक उम्र में भी अपनी जन्मभूमि ग्वालियर से मंगल विहार करते हुए लगभग 1200 किलोमीटर का पद विहार करते हुए शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर की वंदना के भाव लिए अपने कदम बढ़ा रही हैं।
पूज्य माताजी संघ के 13 मार्च 2023 को पावन तीर्थ पर मंगल आगमन की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। वह क्षण कितने दुर्लभ होंगे जब गुरु मां संघ सहित इस पावन तीर्थ की वंदना करेगी।

 

 

 

जिसके लिए सब कहते हैं…..
यह पावन भूमि यहां बार बार आना
पावन तीर्थ सम्मेद शिखर पर आकर के झुक जाना।

पूज्य माताजी संभावनाएं अनुसार 1 मार्च 2023 को सिद्ध क्षेत्र चंपापुर जहां एक ही तीर्थंकर के पांचों कल्याणक हुए हैं संघ सहित आगमन करेंगी।


यह बहुत ही गौरव के क्षण हैं और इतिहास के पन्नों पर यह स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

जहां-जहां भी गुरुमां के कदम पढ़ रहे हैं वहा वह क्षण परिलक्षित हो रहे हैं।
धीरे-धीरे भक्तों की कतार आ रही
विशुद्ध मती मां के गुणगान गा रही
समकित है आदर्श है
यह तो महिलादर्श हैं।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *