पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 21से
किशनगढ़
समय का उपयोग तथा आचार्य श्री संघ सानिध्य का सदुपयोग करना किशनगढ़ समाज से सीखना चाहिए वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का जबसे मदनगंज किशनगढ़ आगमन हुआ है धार्मिक लाभ का कोई भी अवसर छोड़ नही रही है,पहले ऐतिहासिक पंच कल्याणक प्रतिष्ठा ,फिर भक्तामर विधान अब दो दिवसीय बेदी प्रतिष्ठा
मूलनायक श्री 1008श्री पद्मप्रभ भगवान जिनालय का भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 21feb से 22feb तक पंचम पट्टाचार्य वात्सल्य वारिधि परम पूज्य108 आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ सानिध्य में होने जा रहा है। संपूर्ण आयोजन प्रतिष्ठाचार्य कुमुद सोनी, अजमेर द्वारा संपन्न होगा।
आयोजन के क्रम में 21feb 2023 की बेला में प्रातः घटयात्रा (माहेश्वरी स्कूल मैन रोड़ से प्रारम्भ होकर
पदमप्रभ जिनालय, मयूरा सिटी) आएगी जहा ध्वजारोहण,वेदी शुद्धि एवं वास्तु विधान होगा।जानकारी देते हुए प्रचार मंत्री गौरव पाटनी अध्यक्ष मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत विनोद पाटनी महामंत्री सुभाष बड़जात्या ने बताया की आयोजन के द्वितीय दिवस बुधवार, 22 फरवरी 2023 की प्रातः बेला में यागमंडल विधान संपन्न होगा उसके उपरांत श्रीजी विराजमान होंगे
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में पधारने वाले उपस्थित महानुभावों के वात्सल्य भोजन की व्यवस्था पदमप्रभ जिनालय, मयूरा सिटी पर रखी गई है । साथ ही 21 व 22 फरवरी को प्रातः 6.30 बजे पदमप्रभ जिनालय, मयूरा सिटी जाने के लिए आर. के. कम्यूनिटी सेन्टर, इंद्रा नगर मन्दिरजी, शिवाजी नगर मन्दिरजी, जैन भवन, चन्द्रप्रभु मन्दिरजी मुनिसुव्रतनाथ मन्दिरजी से वाहन व्यवस्था रहेगी।
इस हेतु आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
सम्पर्क – मनोज बैद 9414204350
राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट
