मुनि श्री अभय सागर महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का हुआ शुभारंभ जब कोई भी मांगलिक कार्य होता है तो ध्वजारोहण से ही आगाज होता है अभय सागर महाराज
चंदेरी
प्राचीन अतिशय क्षेत्र खंदारगिरी में पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर महाराज संघ सानिध्य में शनिवार की बेला में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हो गया इसमें सर्वप्रथम घट यात्रा के साथ ध्वजारोहण किया गया यह महा महोत्सव 25 फरवरी तक चलेगा। इस महा महोत्सव का ध्वजारोहण पंचकल्याणक महोत्सव के कार्याध्यक्ष सुरेश चंद्रराजीव कुमार, मौसम कुमार सिंघाड़ा परिवार ने किया।
मुनि श्री अभय सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में ध्वजारोहण का महत्व बताते हुए कहा कि जब भी कोई मांगलिक कार्य होता है तब ध्वजारोहण से ही कार्यक्रम का आगाज होता है और ध्वजारोहण इस बात का संकेत देती है कि कार्य की सिद्धि के लिए प्रशस्त वातावरण ध्वजा ही कराती है। ध्वजा दिशा सूचक होती है।ध्वजारोहण द्वारा ही कार्य कीसिद्धि के लिए फल की प्राप्ति होती है और मांगलिक क्रियाओं में आन बान शान का प्रतीक भी ध्वजा ही होती है।
ध्वजारोहण की समस्त क्रियाएं बाल ब्रह्मचारी विनय बंडा द्वारा
संपन्न कराई गई। इसके बाद। निर्यापक मुनि संघ का पंडाल
प्रवेश आनंद कुमार रोकड़िया परिवार ने कराया। मुनि संघ के मंच पर आसीन होते ही पंचकल्याणक कमेटी ने मुनि संघ को श्रीफल भेंट कर मंगल आशीष ली।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
