पावन भूमि चंपापुर की ओर बढ़ते मां विशुद्ध चरण संभावित प्रवेश: 01/03/2023

धर्म

पावन भूमि चंपापुर की ओर बढ़ते मां विशुद्ध चरण

संभावित प्रवेश: 01/03/2023

है युग प्रथम गणिनी
कहते गुरुवर ज्ञानी
हे वाणी प्रिय कल्याणी
इनकी साधना है अद्भुत न्यारी
जय हो गुरु मां विशुद्धमति

 

 

 

 

परम पूज्या सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्ध मति माताजी पावन शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर की ओर अपने कदम बढ़ा रही हैं।


वहीं पूज्य माताजी इसी क्रम में तीर्थंकरों की जन्मभूमि एवं निर्वाण भूमि की वंदना भी कर रही हैं। अब गुरु मां संघ सहित ऐसे पावन तीर्थ पर मंगल आगमन करने जा रही हैं जो विश्व में एकमात्र ऐसा क्षेत्र होने का गौरव रखता है जहां एक ही तीर्थंकर के पांचो कल्याणक हुए हैं वह पावन धरा है चंपापुर मंदारगिरी ऐसे पावन तीर्थ पर गुरु मां के शीघ्र ही चरण पढ़ने वाले हैं।
पूज्य माता जी संघ की आज की मंगल आहारचर्या अभ्यास माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा बिहार में संपन्न हुई।
वही दोपहर की बेला में मंगल बिहार कर पूज्य माता जी संघ का रात्रि विश्राम माध्यमिक विद्यालय बसंत बिहार में होगा।।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *