रामगंजमंडी में मुनिसुव्रतनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव
रामगंजमंडी
शुक्रवार की पावन बेला में बाजार नंबर 1 में स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में स्थित आदिनाथ – भरत – बाहुबली त्रिमूर्ति जिनालय में मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महामहोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया ।
आज की इस पावन पुनीत प्रातः कालीन वेला में सर्वप्रथम नवनिर्मित रजत पांडुक शिला पर श्री जी विराजमान किए गए एवं बीजाक्षरों से युक्त मंत्रोच्चार के द्वारा श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई।


इस अवसर पर प्रथम अभिषेक करने का पुण्य लाभ श्रीमान विनोद कुमार नमन कुमार ऋषभ कुमार मित्तल परिवार को प्राप्त हुआ और प्रथम शांतिधारा का पुण्य लाभ श्रीमान सुरेंद्र कुमार शुभम कुमार सागर वाले परिवार को प्राप्त हुआ एवं द्वितीय शांतिधारा का पुण्य लाभ ब्र. रीना दीदी श्रीमान गणेश कुमार मोहित शोभित रोहित जैन ढाबला वाले परिवार को प्राप्त हुआ।



इस बेला में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी मांगलिक क्रियाएं प्रशांत आचार्य व आकाश आचार्य के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। जिन अभिषेक संपन्नता के बाद निर्वाण कांड व अर्घ्य समर्पित करते हुए मोक्ष प्राप्ति की भावना से निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
