गुरु नानक देवजी का 553 वा गुरु पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा

धर्म
  1. गुरु नानक देव का 553 वा गुरु पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा
    रामगंजमंडी
    नगर में गुरु नानक देवजी का 553 वा गुरु पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा मिली जानकारी अनुसार इस वर्ष गुरू नानक देव जी के 553वे गुरू पर्व मनाया जा रहा हैं, जिसके क्रम में  6 नवम्बर को श्री गुरू ग्रंथ साहेब जी के पवित्र अखंड पाठ आरम्भ किया गया।

 

 

जो 8 नवम्बर को संपन्न होगा। इस अवसर पर सुबह व शाम को विशेष कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे

 

इस हेतु अमृतसर से विशेष तौर पर ज्ञानी गुर किरपाल सिंह ( गुरुद्वारा माता कौला जी वाले ) पहुँच रहे हैं व सुबह व शाम को गुरू का अटूट लंगर बरताया जाएगा जिसमें हर वर्ष की भांति सिक्ख समाज, पंजाबी समाज सहित अन्य सभी समाजों के लोग बढ-चढकर हिस्सा लेंगे ।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *