🙏 *अभिनंदन नाथ भगवान का मोक्ष कल्याण का निर्माण लाडू सिद्ध श्री माताजी के सानिध्य चढ़ाया* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट—————
— नौगामा
परम पूज्य सिद्ध श्री माताजी के सानिध्य में आज वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान नेमिनाथ भगवान की शांति धारा अभिषेक बड़े भक्ति भाव से की गई अभिनंदन नाथ भगवान की मोक्ष कल्याण के उपलक्ष में 1008 भगवान महावीर समवशण मंदिर, सुखोद तीर्थ नसिया जी मैं भी विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया अभिषेक के पश्चात माताजी के मुखारविंद से निर्वाण लाडू का अर्ग बोलकर बड़े भक्ति भाव से चढ़ाया गया प्रथम लाडू चढ़ाने का सौभाग्य गांधी सिद्धि दिलीप कुमार एवं मंडीदीप भोपाल से पधारे हुए श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया एवं महिला मंडल द्वारा बड़े भक्ति भाव से भगवान अभिनंदन नाथ की पूजन की गई उसके पश्चात माताजी का मंगल प्रवचन हुआ
माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि यह जीव अपने स्वाभाव को नही जानता पर को जानने मे उसको मजा आता है. एक व्यक्ति जंगल के वृक्ष पर बैठा बैठा विचार करता है पूरा जंगल जल रहा है हाथी शेर हिरण सब जल रहें है पर वह मुर्ख यह विचार नही करता यह आग मुझे भी जला देगी. उसी प्रकार यह राग द्वेष परिणाम मेरे भी दुःख के कारण है यह नही जानता और उसमे मस्त रहता है. भैया अपने को जानो पहचानो और उसमे लीन हों जाओ यही मुक्ति का मार्ग है. एवं इस अवसर पर मंडीदीप से पधारे हुए श्रद्धालुओं का दिगंबर जैन समाज नौगामा की ओर से तिलक लगाकर ऊपरना उड़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया एवं माता जी को श्रीफल भेंट कर ग्रीष्मकालीन वाचना हेतु निवेदन किया गया
शाम को आचार्य भक्ति के बाद जबलपुर से पधारे हुए प्रदीप भैया पीयूष का मंगल प्रवचन हुआ मंदिर की में बालिका मंडल द्वारा भक्तांबर के 48 दीप विधान के 48 दीप प्रज्वलित किए गए उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई 22 अप्रैल 2026
