*फागी कस्बे में आज जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का दिगंबर जैन नया मंदिर जी में मुनिसुव्रत नाथ भगवान का मनाया मोक्ष कल्याणक जोर सोर से*कार्यक्रम में 108 स्वर्ण कलशों से किया अभिषेक तथा महाशान्तिधारा*
फागी संवाददाता
फागी कस्बे में स्थित मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर जी में आज जैन समाज के 20 वें तीर्थकर अतिशय कारी मनोकामना पूर्ण शनि अष्ट निवारक 1008 मुनि सुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव जोर सोर से मनाया गया, जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अवगत कराया कि मंदिर जी के अध्यक्ष श्री अशोक कासलीवाल वकील परिवार फागी हाल निवासी जयपुर वालो की अगुवाई में स्वर्ण कलशों एवं महाशांति धारा करने की लाटरी सिस्टम से पर्चियां निकाली गई, जिसमें 108 स्वर्ण कलशों से श्री जी के महामस्ताभिषेक करने की प्रथम पर्ची महावीर प्रसाद,कमल कुमार, विनोद कुमार झंडा परिवार के निकली तथा उक्त परिवार ने 108 स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक कर पुण्यार्जन प्राप्त किया
तथा श्री जी की महाशान्तिधारा करने हेतु द्वितीय पर्ची भागचंद -सुनील कुमार, जीतू कासलीवाल के नाम निकली जिन्होंने श्री जी की महाशान्तिधारा कर धर्म लाभ प्राप्त किया,

कार्यक्रम में शांतिनाथ भगवान के अभिषेक करने की तृतीय पर्ची राजकुमार जी काव्य मांदी के नाम निकली तथा उक्त परिवार ने भगवान शांतिनाथ की शांति धारा कर धर्म लाभ प्राप्त किया, बाद में सारे समाज ने सामूहिक रूप से श्री जी के समक्ष मोक्ष कल्याणक का लाडू चढ़ाकर सुख समृद्धि और शांति की मनोकामना की, कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कासलीवाल, संतोष कासलीवाल जयपुर, कपूरचंद नला, नारायण धाबड़ धींगा, मोहनलाल झंडा, कैलाश कासलीवाल, सोभागमल धाबडधींगा,हनुमान कलवाड़ा, प्रेमचंद कठमाणा, हरकचंद झंडा, रमेश बजाज, संतोषमांदी, पं.संतोष बजाज, भागचंद कासलीवाल, महावीर बजाज, ओमप्रकाश कासलीवाल, पारस चौधरी,महावीर मोदी, शांतिलाल सेठी,पदम बजाज,राजेंद्र मोदी, कमलेश झंडा, विनोद -कमल झंडा,सुनील -जीतू कासलीवाल, पवन मोदी, जम्बू बजाज ,जीतू मोदी, प्रदीप चौधरी, सुविधि कडीला, अशोक बजाज, मनीष गोधा, त्रिलोक पीपलू तथा राजाबाबू गोधा सहित सारा समाज साथ साथ था।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*
