नववर्ष की बेला में चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में आदिनाथ भगवान के यहां हुआ स्वत अभिषेक
चांदखेड़ी
हाडोती के प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में नव वर्ष के पूर्व रात्रि में 11:55 बजे अभिषेक हुआ जो नव वर्ष के आगाज रात्रि 12:00 बजे तक जारी रहा
मिली जानकारी अनुसार यह अभिषेक रात्रि 11.55 बजे से शुरू होने लगे जो 12 बजे तक होते रहे
सचमुच यह अलौकिक क्षेत्र है यहां पर दर्शन करने वाले मनवांछित फल की प्राप्ति करते हैं यहां की अतिशयप्रतिमा भगवान आदिनाथ की जिसे हर कोई एक तक निहार देखता रहता है।





इस मंदिर की अंदर काफी ऊर्जा का संचार होता है और हर कोई यहां आकर अपने आप में मुस्कान महसूस करता है। यहां रोते रोते आते हैं और हंसते-हंसते जाते हैं।
दिव्य अलौकिक आदिनाथ भगवान की प्रतिमा एवं यह क्षेत्र आस्था का केंद्र बिंदु है एवं नववर्ष पर और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भक्तों का हज़ूम बना रहता है। प्रतिवर्ष देखने को मिलता है कि नव वर्ष की रात्रि में यहां स्वत अभिषेक होते हैं। यह बाबा का अतिशय हीकहा जाएगा।
मंदिर के अंदर पाठ भक्ति करने वालों का हुजूम सा लगा हुआ था और सभी इन दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करते दिखाई दे रहे है।
आपको बता दें ऐसे अतिशय यहां के मंदिर में अनवरत होते रहे है। जो यहां की अतिशय और यहां की विशुद्धि को दर्शाता है। साथ ही जो भी यहां के दर्शन करता है उसका मन गदगद भावों से भर जाता है और मन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।
आदिनाथ की महिमा बड़ी
देख एक टक दुनिया खड़ी
हे दीनबंधु दीनानाथ
जय हो प्रभु आदिनाथ भगवान
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


